शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले के एसपी आफिस से आ रही है। यहां एक युवती अपनी फरियाद लेकर आई हुई थी। युवती ने बताया कि उसकी बहन की शादी थी। उसी दौरान बहन के जेठ से उसकी मुलाकात हुई और यह मुलाकात बातचीत में बदल गई। उक्त युवक ने मुझे शादी का लालच दिया और करीब एक साल तक जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसी दौरान मैं गर्भवती हो गई और अब उसके पेट में 9 माह का गर्भ है। वहीं बहन का जेठ मुझे गर्भ गिराने के लिए जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामले को लेकर पुलिस में भी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला ने बताया कि उसकी पहले शादी हो चुकी थी लेकिन उसका तालाक हो गया था। जिसके बाद वह बहन के जेठ के संपर्क में आ गई। महिला ने मामले को लेकर कार्रवाई किए जाने की मांग एसपी से की।
पुरानी शिवपुरी की रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी बहन की शादी 10 मार्च 2021 को शिवपुरी में ही हुई थी। उसी शादी में बहन के जेठ से मेरी मुलाकात हुई थी और हम बातचीत करने लगे। इसी दौरान बहन के जेठ ने उसे शादी का झांसा दिया व एक साल तक उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसी दौरान युवती दो माह के लिए जेठ के घर पर सरबबा जिला बीना रही।
युवती ने बताया कि बहन के जेठ ने उसके साथ कई बार गलत काम किया जिस कारण वह गर्भवती हो गई और अब उसे 9 माह का गर्भ है। युवती ने बताया कि उसका इलाज मेडीकल कॉलेज में चल रहा है। 25 मई 2022 को जब वह मेडीकल कॉलेज में भर्ती थी तभी बहन का जेठ वहां आया और कहने लगा कि तुम्हारे पेट में जो बच्चा पल रहा है उसे गिरा दो। अगर ऐसा नहीं किया तो उसे जान से मार देगा और चला गया। इसके बाद 2 जून को बहन के जेठ का दोबारा फोन आया और कहा कि इस बच्चे को जन्म दिया या उसे उसका नाम दिया तो जान से खत्म कर देगा।
युवती ने बताया कि उसकी पहले शादी हो चुकी थी लेकिन उसका तलाक हो चुका था। इसी दौरान गुलाब उसके संपर्क में आ गया। युवती ने बताया कि मामले को लेकर देहात थाने में भी शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हई। युवती ने एसपी को आवेदन देकर जेठ के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की।






Be First to Comment