शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम ढांड में एक युवक का शव खेत में पेड़ से लटका मिला। युवक की हत्या हुई है या फिर उसने आत्महत्या की है इसका अभी पता नहीं चल सका है। वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां घटना स्थल का मौका—मुआयना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार अतुल कुशवाह 21 वर्ष निवासी ढांढ का शव आज सुबह खेत पर लटका हुआ मिला। जिसकी सूचना गांव वालों ने अतुल के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन खेत पर पहुंचे यहां पुलिस को फोन लगाकर बुलाया जहां पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका—मुआयना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक की हत्या हुई है या फिर उसने आत्महत्या की है इसका अभी पता नहीं चल सका है। वहीं परिजन हत्या के आरोप लगा रहे हैं।






Be First to Comment