Press "Enter" to skip to content

खनियांधाना की‎ पिपरौदा उबारी पंचायत‎ में सरपंच पद की दूसरी‎ उम्मीदवार है महिला‎ / Shivpuri News

शिवपुरी| शिवपुरी‎ खनियांधाना जनपद की ग्राम‎ पंचायत पिपरौदा उबारी में सरपंच‎ पद का चुनाव लड़ रही दाखा‎ नामक महिला की दस साल पहले‎ मौत होने का दावा कर दूसरी‎ उम्मीदवार महिला ने आपत्ति दर्ज‎ करा दी। इस बात का पता चला‎ तो दाखा बाई खुद के जिंदा होने‎ के सबूत लेकर पहुंची और‎ रिटर्निंग ऑफिस से कहा कि मैं‎ जिंदा हूं, झूठी आपत्ति दर्ज कराई‎ है।‎ ग्राम पंचायत पिपरौदा उबारी से ‎ ‎ चुनाव लड़ रही दूसरी महिला ‎प्रत्याशी कपूरी पत्नी शोभाराम ‎आदिवासी ने खनियांधाना में‎ रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष‎ आपत्ति दर्ज कराई है। कपूरी का ‎कहना है कि उसकी प्रतिद्वंदी‎ दाखा आदिवासी पत्नी उत्तम आदिवासी ने नामांकन दाखिल‎ किया है। इसी नाम की दूसरी‎ महिला की 10 साल पहले मौत‎ हो गई है। संपत पत्नी पूरन‎ आदिवासी ने इसका शपथ पत्र‎ ‎भी दिया है। वर्तमान में जो‎ प्रत्याशी चुनाव लड़ रही है, वह‎ महिला ग्राम मसूरी गांव की रहने‎ वाली है और उसका नाम दाखा‎ पत्नी राकेश आदिवासी है। कपूरी‎ ‎आदिवासी की रिटर्निंग ऑफिसर‎ के समक्ष आपत्ति की खबर लगी‎ तो दाखा आदिवासी भी सबूत‎ लेकर पहुंच गई और आपत्ति को‎ झूठी बताया।‎

पहले पति की मौत के बाद दूसरी शादी की, गफलत का‎ फायदा उठा विरोधी झूठी आपत्ति दर्ज करा रहे हैं‎ ‎ महिला दाखा आदिवासी का कहना है कि आठ साल‎ ‎ पहले उसके पहले पति उत्तम आदिवासी की मौत हो‎ ‎ चुकी है। उस वक्त वह पिपरोदा उबारी गांव रहती थी।‎ ‎ पति की मौत के बाद उसने राकेश आदिवासी से दूसरी‎ ‎ शादी कर ली। कुछ समय के लिए मसूरी गांव रहने लगी‎ ‎ थी। दो पतियों की गफलत का फायदा उठाकर विरोधी ने‎ ‎ झूठी आपत्ति दर्ज करा दी है।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!