Press "Enter" to skip to content

टेंट लगाते समय युवक को लगा करंट, मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। भागवत कथा के समापन‎ पर आयोजित भंडारे में टेंट लगाते‎ समय युवक को करंट लग गया।‎ जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस‎ ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर‎ दी। सुनील पुत्र दशरथ सिंह लोधी‎ निवासी पगरा ने बताया कि गांव में‎ भागवत कथा आयोजन किया गया।‎ जिसका आज भंडारा था। भंडारे में‎ सब्जी काटने, पूडी बेलने आई‎ महिलाओं को बैठने के लिए मेरे‎ ताऊ के लड़के पुष्पेद्र (29) पुत्र‎ इमरत लाल लोधी निवासी पगरा‎ टेंट लगा रहा था। टेंट लगाते समय‎ टेंट का पाइप ऊपर से निकली‎ बिजली की मेन लाइन के तार से‎ टकरा गया। जिससे पुष्पेंद्र की करंट‎ लगने से मौत हो गई।‎

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!