Press "Enter" to skip to content

किराने की दुकान में हजारों की चोरी, लोंग, ईलायची और काजू भी ले गए / Shivpuri News

करैरा। करैरा में किराने की दुकान का ताला तोड़कर चोर हजारों रूपए का सामान ले गए। चोरी गए सामान में 15 हजार रूपए की चिल्लर के अलावा काली मिर्च, डोंडा, ईलायची, काजू, चाय पत्ती, चिरौंजी, पिस्ता, बादाम, रिफाईंड सरसों तेल, घी, जीरा, हींग, राजश्री गुटखा सहित टीव्ही और कैमरे की डीवीआर आदि शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फरियादी नंदकिशोर कुशवाह पुत्र रामचरण कुशवाह निवासी गणेशखेड़ा थाना करैरा ने पुलिस को बताया कि बिगत रात्रि वह 7 बजे अपनी किराने की दुकान बंद करके गांव चला गया था। अगले दिन जब वह सुबह 9 बजे दुकान खोलने आया तो उसने देखा कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं और दुकान में रखा हुए किराने का सामान नगदी टीव्ही और कैमरे की डीवीआर कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया है।
कोलारस में खिड़की की ग्रिल तोड़कर हुई चोरी
कोलारस कस्बे में 7 और 8 जून की दरमियानी रात को चोरों ने अप्रोच रोड पर मनीपुरम गोल्ड बैंक के सामने स्थित सुनील कुमार जैन के घर को निशाना बनाया। चोर 7 जून की रात्रि 11 बजे से 8 जून को सुबह 4 बजे के मध्य मकान के प्रथम मंजिल की छत पर चढ़कर दूसरे मंजिल की खिड़की की ग्रिल तोड़कर बेडरूम में घुसे और उन्होंने वहां लकडी की अलमारी का ताला तोड़कर 15 हजार रूपए नगद तथा 600 ग्राम चांदी के गणेश एवं  लक्ष्मी के सिक्के और चांदी के पूजा के काम आने वाले टुकडे चुरा लिए। पड़ोस में रहने वाले प्रमोद कुमार जैन ने खिड़की की ग्रिल तोडी तो उन्होंने फरियादी सुनील कुमार जैन को सूचना दी, जो कि उस समय ग्वालियर में थे। फरियादी ने बताया कि चोर उसके घर से लगभग 45 हजार रूपए का माल ले जाने में सफल रहे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उनके माता पिता घरेलु कार्य से इंदौर गए हुए हैं और बेडरूम उन्हीं का था, इस कारण उनके आने पर स्थिति अधिक स्पष्ट होगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!