Press "Enter" to skip to content

भाटी गांव में गाय-भैसें‎ चराने गए युवक की मौत,‎ तालाब से लाश बरामद‎ / Shivpuri News

शिवपुरी‎। कोलारस की लुकवासा चौकी क्षेत्र के‎ भाटी गांव में गाय-भैंसें चराने निकले‎ चरवाहे की मौत हो गई है। युवक की‎ लाश तालाब से बरामद की है। पुलिस‎ ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में‎ ले लिया है।‎ जानकारी के मुताबिक कल्ला‎ (32) पुत्र डोवलिया पाल निवासी‎ ग्राम भाटी मंगलवार की सुबह 10‎ बजे गाय व भैंसों को लेकर जूर के‎ तालाब की ओर गया था। शाम करीब‎ 5 बजे गाय व भैंसें घर लौट आईं,‎ लेकिन कल्ला पाल संग नहीं आया।‎ रिजनों ने जूर के तालाब पर जाकर‎ ढूंढ, फिर भी दिखाई नहीं दिया।‎ कल्ला की लाठी व जूते तालाब‎ किनारे रखे मिले। परिजनों ने‎ लुकवासा चौकी पुलिस को सूचना‎ दी। युवक की रात भर तलाश की।‎ सुबह कल्ला की लाश तालाब से‎ बरामद कर पुलिस ने पीएम कराया है।‎ फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!