Press "Enter" to skip to content

वन मंत्री शाह बोले- मेरे परिवार में यदि बेटा‎ पैदा हो गया है तो उसका कोई अपराध नहीं है‎ / Shivpuri News

शिवपुरी‎। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने‎ पार्टी में परिवारवाद को लेकर एक‎ ‎ सप्ताह पहले‎ ‎ बयान दिया था‎ कि नेता पुत्रों‎ ‎को टिकिट नहीं‎ ‎ देंगे। भाजपा के‎ ‎ मंत्री व तमाम‎ ‎ नेता बेटे,‎ ‎ बेटियों, पत्नी व‎ ‎ अन्य सदस्य‎ जिपं व जनपद सदस्य पदों पर‎ चुनाव लड़ रहे हैं। यही मामला‎ शिवपुरी दौरे पर आए वन मंत्री‎ विजय शाह को लेकर सामने आया।‎ केंद्रीय संगठन ने जो पॉलिसी को‎ लेकर वन मंत्री शाह ने टूरिस्ट विलेज‎ में कहा कि मेरा बेटा होना कोई‎ अपराध नहीं है। जब से पैदा हुआ है‎ वो, उसके पहले से मैं विधायक हूं।‎ उन्होंने कहा कि मेरे परिवार में यदि‎ बेटा पैदा हो गया है तो उसका कोई‎ अपराध नहीं है। लगातार 15-20‎ साल से जो काम कर रहा है, चाहे‎ जनपद, जिला या युवा मोर्चा, अथवा‎ चाहे सहकारिता को हो, अगर चुनाव‎ चिन्ह और सिंबल भी भाजपा का‎ नहीं, यदि निर्दलीय चुनाव लड़ता है‎ तो ये कहना कि वो मेरा बेटा है तो‎ यह अन्याय होगा। बता दें कि वन‎ मंत्री के बेटे खंडवा में जिला पंचायत‎ सदस्य पद पर चुनाव लड़ रहे हैं।‎

वन उपज समितियों को 20% राशि देंगे‎ वन मंत्री ने बताया कि वन से जुड़े वनवासियों की आमदनी बढ़ाएंगे। जड़ी‎ बूटी के साथ हम फूलों की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। अगले माह‎ शिवपुरी व श्योपुर आकर प्रोत्साहित करेंगे। इमारती लकड़ी से सरकार को‎ मिलने वाली आय से 20% हिस्सा वन उप समितियां को देंगे ताकि जंगल‎ कटने पर उसका सही उपयोग हो सके।‎

शिवपुरी-श्याेपुर में औषधि फूलों की खेती, आचार‎ संहिता के बाद विस्तृत योजना‎ औषधिए और फूलों की खेती वन मंत्री विजय शाह ने कहा कि कहा कि भारत‎ सरकार की विस्तृत योजना की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अभी कुछ जगह कम कीमत व‎ कहीं-कहीं फ्री में औषधि पौधे दे रहे हैं। पांच बड़ी कंपनियों को भी मिलवा दिया‎ है जो औषधियां व फूल खरीदेंगीं। जिला मुख्यालय पर खरीदी केंद्र बनाए जाएंगे,‎ ताकि उत्पादनकर्ताओं को परेशान ना होना पड़े। शिवपुरी और श्योपुर जिले में‎ आदिवासियों के लिए आचार संहिता के बाद योजना की शुरूआत करेंगे।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!