Press "Enter" to skip to content

बंदूकधारी बदमाशों ने आधी‎ रात को आदिवासियों को लूटा‎ / Shivpuri News

गोवर्धन थाने के‎ गाजीगढ़ का मामला,‎ पुलिस ने केस दर्ज कर‎ बदमाशों की तलाश‎ शुरू की‎

बैराड़/शिवपुरी।‎ गोवर्धन थाने के गाजीगढ़ में‎ बंदूकधारी बदमाश आधी रात को‎ आ धमके और टपरिया में सो रहे‎ तीन आदिवासियों से मारपीट की,‎ फिर लूटपाट करके ले गए। पुलिस‎ ने हथियारबंद बदमाशों के खिलाफ लूट डकैती की धाराओं में मुकदमा ‎दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।‎ फरियादी रिंकू पुत्र ज्ञानी‎ आदिवासी निवासी गाजीगढ़ ने‎ गोवर्धन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई‎ है। रिंकू आदिवासी, भरत‎ आदिवासी, बचनू आदिवासी से‎ बदमाशों ने लूटपाट की है। बदमाश‎ रात करीब 1:30 बजे से 2 बजे के‎ बीच बदमाश आ धमके और‎ टपरिया में सो रहे आदिवासियों की‎ मारपीट की। बचनू आदिवासी से 4‎ हजार रु. व पत्नी की नाक की लौंग‎ निकलवाकर ले गए। भरत‎ आदिवासी से 12 हजार रु., रिंकू‎ से 1800 रु. व अन्य से भी‎ कैलाश लूट लिया। करीब 26‎ हजार रु. व मोबाइल लूट ले गए।‎

सूचना पर चौकीदार आया‎ तो उसकी टार्च छीन कर ले‎ गए बदमाश‎ हथियारबंद बदमाशों की खबर लगी‎ तो चौकीदार मंगल सिंह परिहार‎ दौड़कर आया। बदमाशों से सामना‎ हुआ तो माउजर व 315 बोर की‎ बंदूक देखकर सहम गया। बदमाशों‎ ने चौकीदार की टार्च लूट ली और‎ भाग गए। पुलिस ने मामले की‎ सूचना पर बदमाशों पर केस दर्ज‎ कर लिया है। बदमाश चार से भी‎ अधिक हो सकते हैं। घटना के बाद‎ क्षेत्र में दहशत है।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!