Press "Enter" to skip to content

6 महीने से अंधेरे में ग्रामीण, 181 पर की शिकायत, अधिकारी से भी मिले पर नहीं आई बिजली / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर आदर्श ग्राम सिरसौद से आ रही है। यहां के ग्रामीण 6 माह से अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं। मामले को लेकर 181 से लेकर संबंधित अधिकारियों को शिकायत की लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात निकला।

सिरसौद में कारपेंटर मौहल्ले मे रहने वाले तीस से चालीस बिजली उपभोक्ता परिवार बीते 6 माह से लाइट नहीं आने से परेशान हैं।

लोगों का कहना है कि बिजली कंपनी ट्रांसफार्मर के रखरखाव पर ध्यान नहीं दे रहा है, गांव के कारपेंटर मोहल्ले में बिजली नहीं होने की वजह से सैकड़ों घर अंधेरे में पड़े हैं। दिन तो दिन लोग रात में भी चैन से नहीं सो पा रहे हैं। अंधेरा, गर्मी, उमस और मच्छरों से परेशान हैं।

50 फीसदी से अधिक बिल जमा लेकिन नहीं मिली बिजली

ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारी और सीएम हेल्पलाइन पर कई बार शिकायत की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी क्षेत्र में रखे ट्रांसफार्मर पर 50 फीसदी से अधिक बिजली का बिल भी जमा है। इसके बाद भी बिजली कंपनी के स्थानीय कर्मचारी हाथ पे हाथ रखे बैठे है।

कारपेंटर मोहल्ले में बिजली न होने से नल जल व्यवस्थाएं ठप हो चुकी है। महिलाओं को कड़ी धूप में कुंओं से पानी ढोना पड़ रहा हैं। वहीं दूसरी तरफ बच्चे, बुजुर्ग भीषण गर्मी की तपिश झेल रहे हैं। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि ऐसे में अगर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो मजबूरी में हम लोगों को आंदोलन शुरू करना पड़ेगा।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!