शिवपुरी। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले सीएम राइज स्कूलों में चयनित हुए अधिकांश शिक्षक न केवल कार्य मुक्त हो चुके हैं बल्कि संबंधित संस्थाओं पर आमद भी दर्ज करा चुके हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने भी जिले से चयनित शिक्षकों को कार्यमुक्त भी कर दिया है। लेकिन जिले के खनियाधाना में बतौर प्रभारी बीआरसीसी पदस्थ मुकेश यादव हैं कि कुर्सी छोड़कर नरवर के सीएम राइस स्कूल जाने के लिए तैयार ही नहीं हैं। संबंधित विकासखंड के अधिकांश चयनित शिक्षक कार्यमुक्त कर दिए गए हैं लेकिन इसे रसूख कहें या आदेश की नाफरमानी, खनियांधाना बीआरसीसी अपनी नई पदस्थापना नरवर जाने को राजी ही नहीं हैं। इन सबके बीच मंगलवार को लोक शिक्षण संचालनालय ने भी स्पष्ट कर दिया है कि सीएम राइज के लिए जहां जिस की पदस्थापना हुई है उसे जाना ही होगा। इसके बाद भी बीआरसीसी यादव का न जाने भोपाल के आदेशों की भी अवहेलना है।
इस पूरे मामले में जब खनियाधाना बीआरसीसी और मूलतः उमावि शिक्षक यादव से बात की गई तो उनका कहना था कि उन्होंने सीएम राइ के लिए विकल्प चयनित नहीं किया था और इसके खिलाफ उन्होंने कोर्ट में भी याचिका दायर की है। बता दें कि पोस्टिंग के बाद ही लोक शिक्षण संचालनालय हाईकोर्ट में केविएट दायर कर दी थी। ऐसे में महज कोर्ट के बहाने कार्यमुक्त ना होने वाले बीआरसीसी की अनुशासनहीनता पर विभाग क्या कुछ कार्रवाई करता है यह देखना दिलचस्प होगा।
इनका कहना है
सीएम राइस स्कूलों में चयनित सभी शिक्षकों को डीईओ ने कार्यमुक्त कर दिया है। जहां तक खनियाधाना बीआरसीसी का सवाल है उन्हें भी कार्यमुक्त किया गया है और उन्हें भी आदेश के क्रम में नवीन संस्था पर ज्वाइन करना होगा।
प्रकाश सूर्यवंशी, बीईओ खनियांधाना






Be First to Comment