शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी द्धारा मध्यप्रदेश में गरीब कल्याण, जनहितैषी अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। लेकिन इन योजनाओं की मॉनिटरिंग करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। क्योकि सरकार द्धारा करोड़ों रूपया योजनाओं को संचालित करने के लिए दिया जाता है और इसका क्रियान्वयन अधिकारी करते हैं। हमें देखना होगा कि शासन की योजना का लाभ हितग्राही को मिल रहा है कि नहीं, क्या उसमें भ्रष्टाचार तो नहीं हो रहा। अगर ऐसा हो रहा है तो यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम उसकी समस्या का हल करवाएं और भ्रष्टाचार को रोकें। इसके साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्धारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी आमजन को दें। यह बात कौशल विकास निगम के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त नरेंद्र बिरथरे ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा शिवपुरी द्धारा होटल मातोश्री में आयोजित प्रबुद्धजन संगोष्ठी के अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में कही।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह रावत ने बताया की प्रबुद्ध संगोष्ठी का आयोजन सभी मंडल स्तर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय कुशवाह के नेतृत्व में किया गया साथ ही स्वच्छता अभियान चलाकर साफ—सफाई भी की।
नरेंद्र बिरथरे ने कहा कि पहले चीन बॉर्डर पर मोर्चा संभालने में 24 घंटे का समय लगता था पर आज हमारे प्रधान मंत्री जी के अथक प्रयासों से बॉर्डरों तक सड़क बना कर कम समय में वहां तक पहुंचा जा सकता है, कार्यक्रम में अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम के द्वारा की गई जिन्होंने विभिन्न प्रेरणा दाई उद्बोधन दिए और अपना मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया की आज भाजपा जिस बुलंदी पर है उसका मुख्य श्रेय भाजपा कार्यकर्ता को जाता है उसके द्वारा दिन रात एक कर के जो मेहनत की है आज उसी का परिणाम है की भाजपा पार्टी और भारत वर्ष विश्व की शिकर पटल तक पहुंच सका है,उन्होंने आगे बताया की आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव में सभी पार्टी कार्य कर्ताओं को एक हो कर सभी पंचायत और निकाय जीतने हैं,जिससे भाजपा पार्टी का गौरव और ऊंचाई पर पहुंचाया जा सके,
आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया की किस तरह बूथ स्तर और मंडल स्तर तक किस प्रकार कार्यक्रम संपन्न कराने हैं,कार्यक्रम के समापन से पूर्व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया,जिसमें विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान कर उनको माला पहना कर और उपहार दे कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवपुरी संजय कुशवाह के द्वारा स्वागत भाषण दिया। उसके उपरांत विभिन्न प्रतिभाओं जैसे कक्षा 10-12 वी में अब्बल अंक प्राप्त करने पर उनका माला पहना कर एवं उपहार दे कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिलामहामंत्री वीरेंद्र रावत ने किया और कार्यक्रम का आभार व्यक्त जिलामहामंत्री पंकज लोधी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर ,भाजपा जिला मंत्री मुकेश सिंह चौहान, भाजपा सह कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, भाजपा मीडिया प्रभारी विकास दंडोतिया, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लबीर निवोरिया, भाजपा नगरीय निकाय संयोजक हरिओम नरवरिया, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के दोनों उपाध्यक्ष राम अवतार गोस्वामी, सोनू राठौर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री गजेन्द्र सेन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोषाध्यक्ष अमन राठौर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी प्रियम कुशवाह, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष आकाश राठौर, भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष प्रमोद रावत, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कार्य समिति सदस्य लक्ष्मण गुर्जर सहित कई प्रबुद्धजन व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






Be First to Comment