Press "Enter" to skip to content

जिला अस्पताल में नहीं मिलना स्ट्रेचर, मां ने बेटे को दिया अंदर ले जाने के लिए सहारा / Shivpuri News

शिवपुरी। जिला अस्पताल के हाल दिन व दिन बिगड़ते जा रहे हैं और प्रबंधन का इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। चाहे अस्पताल में पंखे एसी खराब की बात हो या फिर पीने के पानी की समस्या प्रबंधन हर तरह से फेल बना हुआ है। अब तो हालत यह हो गई है कि मरीज भी परेशान हो रहे हैं। बीते रोज अस्पताल में नर्स वार्ड में चेक करने नहीं गए उल्टा उसी नहीं मरीजों को अपने रूम पर बुला लिया और लंबी लाइन लगवा कर उनका चेकअप किया गया। इस दौरान मरीजों का लगभग काफी समय खड़े-खड़े निकल गया और का परेशानियों का सामना करना पड़ा ऐसा ही एक और मामला आज फिर अस्पताल में देखने को मिला। यहां मालती निवासी रेंज के पास अपने पुत्र दीपक को लेकर आई हुई थी। दीपक को चक्कर आने की शिकायत हो रही थी जिस पर वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। जैसे तैसे उसकी मां उसे अस्पताल ऑटो में लेकर आई और अस्पताल पहुंचते ही स्ट्रेचर ढूंढा लेकिन 15:20 मिनट की मशक्कत के बाद भी नहीं मिला जिस पर मालती खुद ही अपने बेटी को सहारा देखकर अस्पताल के अंदर ले गई आखिर कब सुधरेंगे अस्पताल की बिगड़ी हुई व्यवस्था है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!