Press "Enter" to skip to content

नागरिक सहकारी बैंक: 9 अनारक्षित और 1‎ एससी सीट के लिए होगा 22 को होगा चुनाव‎ / Shivpuri News

शिवपुरी।‎ अब नागरिक सहकारी बैंक चुनाव‎ की तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू‎ कर दी है इसके लिए राज्य शासन‎ ने चुनावी कार्यक्रम भी जारी कर‎ दिया है। इसके तहत 9 अनारक्षित‎ और 1 एससी सीट के लिए चुनाव ‎ ‎ होना है। इसके लिए कार्यक्रम जारी‎ कर दिया गया है। मध्यप्रदेश ‎ ‎ सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी के ‎ ‎ अनुसार नागरिक सहकारी बैंक ‎ ‎ मर्यादित निर्वाचन के लिए कार्यक्रम ‎ ‎ जारी किया है। रिटर्निंग ऑफिसर ‎ ‎ रविशंकर द्विवेदी को नियुक्त किया‎ है। सोसायटी पंजीकृत उपविधि के ‎ ‎ अनुसार संचालक मण्डल के लिए ‎ ‎ निर्वाचित किए जाने वाले सदस्यों‎ की कुल संख्या 10 है। जारी‎ निर्वाचन कार्यक्रम के तहत‎ नामांकन पत्र 10 जून को दोपहर‎ 12 से शाम 4 बजे तक बैंक‎ कार्यालय नागरिक सहकारी बैंक में ‎ प्रस्तुत किए जाएगें।‎

जारी हुआ कार्यक्रम‎ { नामांकन पत्रों की जांच और वैद्य‎ नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन‎ 11 जून को दोपहर 12 बजे से जांच‎ पूर्ण होने तक। { डायरेक्टर और‎ प्रतिनिधि चुनाव (मतदान) 18 जून‎ को प्रातः 11 बजे शाम 04 बजे तक‎ कर्मचारी भवन में मतदान समाप्त होने‎ तक तत्काल पश्चात मतगणना प्रारंभ‎ {रिक्त स्थानों हेतु सहयोजन- (यानी‎ यदि 2 प्रतिनिधि बैंकिंग विशेषज्ञ के‎ चुने हुए नहीं आते तो फिर उनका‎ ऑक्शन होता है) इन दो सदस्यों का‎ चयन { 19 जून, दोपहर 12 बजे तक‎ बैंक कार्यालय नागरिक सहकारी बैंक।‎ { अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य‎ सोसायटियों को भेजे जाने वाले‎ प्रतिनिधियों तथा अन्य पदाधिकारियों‎ के निर्वाचन की सूचना 19 जून को‎ जारी होगी। -अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और‎ अन्य सोसायटियों को भेजे जाने वाले‎ प्रतिनिधियों तथा अन्य पदाधिकारियों‎ के निर्वाचन 22 जून को होगा।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!