Press "Enter" to skip to content

जानकी सेना संगठन का महानगर इंदौर में हुआ भव्य सुंदरकांड आयोजन / Shivpuri News

आयोजक दिलीप अग्रवाल और चंचल अग्रवाल ने संगठन को भेंट किया चांदी का मुकुट

शिवपुरी। जानकी सेना संगठन विस्तारित रूप से कार्य करने में जुट गया है जानकी सेना संगठन द्वारा तीर्थ क्षेत्र सुंदरकांड के साथ महानगरों की श्रंखला में सुंदरकांड प्रारंभ कर दिए गए हैं जिनमें भारत देश के अलग-अलग बड़े-बड़े शहरों में जानकी सेना द्वारा सुंदरकांड किए जाएंगे और इन सुंदरकांड उद्देश्य लोगों में धर्म जागरण की भावना को चैतन्य करने के साथ ही नई युवा पीढ़ी को धर्म का महत्व समझाना भी है जिससे पाश्चात्य संस्कृति की ओर आकर्षित होने से बचाया जा सके। जानकी सेना संगठन लगातार अपना विस्तार कर रहा है, बीते सप्ताह संगठन द्वारा दिल्ली एनसीआर गाजियाबाद में भव्य सुंदरकांड आयोजित किया,उसके बाद महानगरों की श्रंखला में इस बार महानगर इंदौर में विशाल रूप से भव्य सुंदरकांड का आयोजन किया गया। आयोजन पूरे धूमधाम और गरिमामय ढंग से किया गया। संगठन की मुख्य संस्थापक सदस्य त्रिलोक चंद अग्रवाल (बल्लू भैया) आयोजक दिलीप अग्रवाल एवं चंचल अग्रवाल द्वारा संगठन को आगामी 18 जून को महाकाल मंदिर पर होने वाले सुंदरकांड के लिए चांदी का मुकुट भेंट किया गया जिसे संगठन के द्वारा महाकाल को पहनाया जाएगा। इंदौर में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री राधे-राधे बाबा को संगठन का राष्ट्रीय संरक्षक नियुक्त किया गया एवं जाने-माने समाजसेवी एवं पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त योगेंद्र महंत एवम दिनेश गुरुजी प्रख्यात ज्योतिष आचार्य को संगठन का राष्ट्रीय संरक्षक नियुक्त किया गया है इस मौके पर दोनों ने ही संगठन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और इंदौर सहित प्रदेश में संगठन के विस्तार का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास महाराज, दिनेश गुरुजी(राष्ट्रीय संरक्षक), लक्ष्मीनारायण शिवहरे(प्रदेश संरक्षक),श्रीराम शर्मा (बाबा ट्रैवल्स)के अलावा बड़ी मात्रा में जानकी सेना संगठन सदस्य मौजूद रहे। यहीं पर सुंदरकांड के उपरांत नवीन सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से कीर्ति शर्मा, धीरज वानखेड़े(जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर), शिशुपाल किरार, वरुण शर्मा,शिवम रघुवंशी ,गिरिजेश पाटीदार, कपिल शर्मा(कोटिल्य एकेडमी)के अलावा महिला सदस्य के रूप में श्रीमती प्रीति वानखेड़े,श्रीमती रीना रावत,श्रीमती गुड़िया आदि जुड़ी जिनका संगठन की इंदौर संरक्षक श्रीमती ज्योति तोमर जी,श्रीमती सगुन राठौर जी के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत द्वारा आयोजक परिवार का अत्यंत सुंदर आयोजन के लिए आभार सहित धन्यवाद प्रेषित किया गया एवं नवीन सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें जानकी सेना में रहकर कार्य करने के प्रति संकल्प दिलाया।

जानकी सेना के प्रतिनिधि मंडल ने भोपाल रायसेन विदिशा का किया दौरा, नवीन कार्यकारिणी हुई गठित
जानकी सेना का विस्तार संगठन के राष्ट्रीय विस्तारक महामंडलेश्वर श्री पुरुषोत्तम दास जी महाराज के नेतृत्व में लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में विगत दिनों इंदौर के भव्य आयोजन के बाद जानकी सेना का प्रतिनिधिमंडल रायसेन और विदिशा पहुंचा जहां पर महामंडलेश्वर के सानिध्य में दोनों जगहों पर बैठक आयोजित की गई और संगठन के बारे में लोगों से चर्चा की गई तत्पश्चात दोनों ही जगहों पर अध्यक्ष नियुक्त किए गए। रायसेन अध्यक्ष का प्रभार विनोद तिवारी को सौंपा गया एवं विदिशा अध्यक्ष के रुप में श्री विनेश त्रिपाठी को सर्वसम्मति से चुना गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!