शिवपुरी। भोपाल में आयोजित हुई राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता के दौरान शिवपुरी कराते क्लब के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 14 मेडल जीते और वही जिले के अन्य खिलाड़ियों ने 7 मेडल जीते। शिवपुरी कराते क्लब के खिलाड़ी जिसमें बालक बालिका वर्ग में 4 गोल्ड मेडल, 5 सिल्वर मेडल और 5 ब्रांज मेडल जीते है। जिले के खिलाड़ियों ने कुल 21 मेडल जीते।
जिला खेल कराते संघ शिवपुरी के सचिव व शिवपुरी कराते क्लब के कोच समीर खान व डांडे मार्शल आर्ट एकेडमी के हितेंद्र सिंह डांडे ने बताया कि 3 से 5 जून तक मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन ने बैडमिंटन हॉल गोविंदपुरा भोपाल में राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रदेश खेल कराते संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर,महासचिव महेश कुशवाह के मार्गदर्शन में यह संपन्न हुई।
प्रतियोगिता में कराते इंडियाऑर्गनाइजेशन के जनरल सेक्रेटरी भोपाल संजीव जंगरा,खेल अधिकारी उपस्थित रहे। राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शिवपुरी जिला सहित 42 जिलों ने भाग लिया,प्रतियोगिता में शिवपुरी जिले से 37 कराते खिलाड़ियों ने भाग लिया।
जिला खेल कराते संघ शिवपुरी के सचिव शिवपुरी कराते क्लब के कोच समीर खान,महासचिव हितेंद्र सिंह डांडे,टीम मैनेजर कुलदीप शाक्य,ऑफिस ऑफिशियल अरुण रजक,शिवपुरी कराते क्लब की कोच अख्तर नाज़मी,आदित्य सिंघल के साथ टीम गई।
शिवपुरी कराते क्लब के खिलाड़ी राधिका शर्मा- 14 साल काता मे गोल्ड,सिद्धि अग्रवाल ने – 9 साल काता में गोल्ड,तुलसी राजावत 14-16 साल -40 केजी कुमिते में गोल्ड मेडल,कोपल जामदार ब्लैक बेल्ट कैटेगरी 16 से 17- 59 केजी, कुमिते में गोल्डमेडल जीता।
वही कंगना शर्मा-7 साल काता सिल्वर मेडल,चंचल राजपूत-7 साल काता में सिल्वर मेडल,राधिका गोयल 14- 16 साल- 35 केजी काता में सिल्वर मेडल,शशांक भार्गव -10 साल काता में सिल्वर मेडल,दानिश खान ब्लैक बेल्ट कैटेगरी 16-17 साल में 56 केजी सिल्वर मेडल।
राम धाकड़ 7 साल काता ब्रोंजमेडल,धन्नंजय प्रजापति 10 साल काता ब्रोंजमेडल,प्रताप राजावत 14-16 साल -59 कुमिते में ब्रांज मेडल, शपक खान काता ब्रांज मेडल,अरकम खान काता ब्रांज मेडल के खिलाड़ियों ने मेडल जीते।
वही जिले के अन्य खिलाड़ियों में शफीका खान ब्लैक बेल्ट कैटेगरी में 16- 17 साल में- 59 केजी कुमिते में ब्रांज मेडल,बालक वर्ग में करन रजक 17 से 18 साल में- 60 केजी कुमिते में गोल्ड मेडल,चंद्रदीप सिंह डांडे प्लस 18 में – 60 केजी कुमिते में गोल्ड मेडल,समीर यादव प्लस 18 में-55 केजी कुमिते में सिल्वरमेडल के नाम शामिल हैं इसी तरह ब्रांज मेडल और प्रोत्साहन पुरस्कार भी खिलाड़ियों ने जीते हैं।






Be First to Comment