Press "Enter" to skip to content

दर्पण कॉलोनी के बाशिंदे सूअरों की बढ़ती संख्या से परेशान / Shivpuri News

– सूअरों की बढ़ती संख्या को लेकर नगर पालिका अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन नहीं हुई सुनवाई
– नगर पालिका की कॉलोनी बदहाल स्थिति में

शिवपुरी। शिवपुरी शहर की दर्पण कॉलोनी में समय स्थानीय लोग सूअरों की बढ़ती संख्या को लेकर परेशान है। यहां पर हालत यह है कि दर्जनों सूअर यहां घूम रहे हैं। इस कॉलोनी में गंदगी का आलम है जिसके कारण यह सूअर यहां एकत्रित होते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर नगर पालिका के वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। जबकि पूर्व में शहर में सूअरों की बढ़ती हुई संख्या को लेकर शूटआउट के निर्देश दिए गए थे लेकिन इस शूटआउट के बाद बढ़ते सूअरों को लेकर कोई कारगर योजना नगर पालिका द्धारा शुरू नहीं की गई है।
दर्पण कॉलोनी में रहने विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी जगदीश बग्गा ने बताया कि इस कॉलोनी में सूअरों के आतंक से जनता परेशान है। जबकि दर्पण कॉलोनी विकास प्राधिकरण के द्वारा निर्मित की गई थी और इसे बाद में नगरपालिका को स्थानांतरित किया गया था जिसके कारण यह नगर पालिका की कॉलोनी कहलाती है लेकिन इस कॉलोनी में गंदगी का आलम है। इस कॉलोनी में सूअरों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्थानीय नागरिक बताते हैं कि यह समस्या इस हद तक पहुंच चुकी है कि लोगों को यहां रहना दूभर हो गया है। कॉलोनी में गंदगी की हालत यह है कि नालियां चोक पड़ी हुई है व पानी की निकासी नहीं है।नगर पालिका द्वारा निर्मित इस कॉलोनी में जो दुकाने हैं वहां पर नालियां चोक पड़ी है। कुछ दुकानदारों द्वारा नालियों पर कब्जा कर नालियों पर निर्माण कार्य कर लिया गया है। जिससे नाली की निकासी बंद हो गई है। नाली की सफाई के लिए इस निर्माण कार्य को हटाना जरूरी है जिससे कि पानी की निकासी बन सके और वहां सफाई हो सके।
गंदगी के कारण कॉलोनी में मच्छरों की भरमार है और इससे कॉलोनी वासियों को बीमारी का खतरा भी उत्पन्न हो गया है। मलेरिया व अन्य घातक बीमारियां कॉलोनी वासियों को अपने चंगुल में ले सकती हैं। स्थानीय निवासियों ने नगरपालिका के वरिष्ठ अधिकारियों से इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!