Press "Enter" to skip to content

चुनाव आए तो थाने में हथियार जमा होना शुरू, 10 हजार 559 में से अब तक 7 हजार 500 जमा / Shivpuri News

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को लेकर एहतियात

शिवपुरी। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के चलते राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पूरे प्रदेश में लागू की गई आदर्श आचार संहिता के चलते जिला निर्वाचन अधिकारी शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह द्धारा आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए पूरे जिले भर में धारा 144 लगाई गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्वक मतदान सुनिश्चित कराने के लिए तथा कानून व व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक जिले के सभी शस्त्र लाइसेंस धारियों को अपने हथियारों को पुलिस थाने के भारसाधक अधिकारी के पास जमा करवाने होंगे।

लायसेंसी हथियारों को थानों में जमा कराने सम्बन्धी आदेश के पालन में शिवपुरी सहित अंचल के सभी पुलिस थानों में शस्त्र लायसेंस धारकों द्धारा अपने लायसेंसी अस्त्र शस्त्रों को थानों में जमा कराना शुरू हो गया है। सोमवार को पुलिस थाने में सुबह से ही हथियार जमा करने वालो की भीड़ देखी गई।

जिले में 10 हजार 559 लाइसेंसी हथियार, अब तक 7 हजार 500 जमा

एसपी राजेशसिंह चंदेल ने बताया कि जिले में 10 हजार 559 लाइसेंसी हथियार है। चुनाव की आचार संहिता लगते ही हथियारों थाने में जमा करने के निर्देश जारी कर दिए थे। अब तक कुल 7 हजार 500 ह​​थियार थाने में जमा हो चुके हैं शेष बचे जल्द ही जमा हो जाएंगे। एसपी राजेशसिंह ने बताया कि चुनाव में अपराधियों व बदमाशों से वाउंड ओवर भरवाया जाएगा। अगर वह किसी भी प्रकार की हरकत करते हैं या उनकी शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

इनका कहना है —

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के चलते राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पूरे प्रदेश भर में आचार संहिता लागू की गई है इसी के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह द्धारा जिले भर में धारा 144 लागू कर दी गयी है शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए थाना अंतर्गत आने वाले ग्रामीण एवम नगरीय क्षेत्र के लाइसेंस शस्त्र धारियों से अपील है कि वह जल्द अपने—अपने शास्त्र थानों में जमा कराएं , जमा करने की दिशा में वैधानिक कार्यवाही के लिए तैयार रहें।

राजेशसिंह चंदेल, एसपी शिवपुरी

 

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!