Press "Enter" to skip to content

शराबी युवक की तालाब में डूबने से मौत, नहीं था तैराक / Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले तलैया मोहल्ले में एक शराबी युवक की डूबने से मौत हो गई। वहीं युवक का शव ढूंढने में एसडीईआरएफ की मदद ली गई और घंटों की मशक्कत के बाद तालाब से युवक के शव को निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

 

धर्मेंद्र राठौर पुत्र रामजीलाल राठौर 38 वर्षीय शराब का शौकीन था। वह हर रोज शराब पीता था। और वह कभी भी तालाब में कूदकर नहाने लगता था। बताया गया है कि धर्मेंद्र राठौर का घर तालाब से सटा हुआ है। जहां वह मुख्य रास्ते से होकर न जाने की वजह तालाब के किनारे या तालाब से होकर अपने घर की ओर जाता था। बीते रात उसके साथ यह हादसा हो गया।

 

मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो बीती रात 11 बजे के करीब धर्मेंद्र अत्यधिक शराब के नशे में अपने घर जाते वक्त तालाब में नहाने के लिए कूद गया लेकिन वह तालाब से बाहर नहीं निकला। इस दौरान कुछ लोगों ने उसे तालाब में कूदने से भी मना किया था लेकिन वह नहीं माना। और तालाब में कूद गया।

 

मौके पर मौजूद लोगों ने जब धर्मेंद्र को तालाब से बाहर निकलता नहीं देखा तो तत्काल इसकी सूचना देहात थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची देखा थाना पुलिस ने रस्सी के सहारे पुलिस कर्मियों को तालाब में उतारा लेकिन धर्मेंद्र के शव को नहीं निकाल पाए। जिसके बाद SDERF की टीम को मौके पर बुलाया गया। मौके पर पहुंची टीम ने बोट और दल के साथ तालाब में प्रवेश किया। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव टीम ने खोज निकाला।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!