Press "Enter" to skip to content

त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित / Shivpuri News

शिवपुरी। त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2022 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन संबंधी विभिन्ना क्रियाकलापों एवं निर्देशों के परिपेक्ष्‌य में जिला मुख्यालय स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उक्त कंट्रोल रूम लोक सेवा प्रबंधन कार्यालय में बनाया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07492-233881 है।

कंट्रोल रूम के प्रभारी के रूप में लोक सेवा प्रबंधक रवि शर्मा को नियुक्त किया गया है। जबकि सहायक प्रभारी के रूप में जिला पंचायत एसबीएम के जिला समन्वयक सत्यमूर्ति पांडे को नियुक्त किया गया है। कंट्रोल रूम के संचालन हेतु चक्रीय क्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें प्रातः 06 बजे से दोपहर 02 बजे तक के लिए नोडल अधिकारियों के रूप में बाल संरक्षण अधिकारी राघवेंद्र शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नियुक्त कर्मचारियों में सहायक वर्ग-3 अनुपम शर्मा, आउटरीच कार्यकर्ता मनीष शर्मा , भृत्य जितेंद्र शर्मा शामिल है। दोपहर 02 बजे से रात्रि 10 बजे तक के लिए पीआइयू-दो के उपयंत्री बीडी शाक्यवार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नियुक्त कर्मचारियों में सहायक वर्ग-तीन डेविड मसराम, आंकड़ा विश्लेषक देवेंद्र धाकड़, भृत्य मदन मोहन नामदेव को नियुक्त किया गया है। रात्रि 10 बजे से प्रातः 08 बजे तक के लिए नोडल अधिकारी के रूप में वरिष्ठ कृषि अधिकारी एसएस शर्मा को नियुक्त किया गया है। जबकि नियुक्त कर्मचारियों में सामाजिक कार्यकर्ता जीतेश जैन, डाटा एंट्री आपरेटर राजेश खत्री , भृत्य रामदास जाटव शामिल है। रिजर्व दल में लेखापाल नीतेश शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र दांगी, परामर्शदाता प्रमोद दोहरे को नियुक्त किया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!