Press "Enter" to skip to content

अस्पताल में घुसा कोबरा सांप / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी के कोलारस स्वास्थ्य केंद्र के वार्ड में आज जहरीला सांप घुस गया। जिससे वार्ड में हड़कंप मच गया। परिजनों में अपने-अपने मरीजों को वार्ड से बाहर निकालने के लिए होड़ लग गई। आनन-फानन में कॉलेज के स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा मोर्चा संभाला गया। तत्काल वार्ड में भर्ती मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया।

 

अपनी पत्नी की डिलीवरी कराने पहुंचे चिलावद के आसाराम ने बताया कि उस समय वार्ड में ही मौजूद था। काले रंग का सांप वार्ड के अंदर घुसा, जिसकी लंबाई लगभग 4-5 फीट है। सांप देखने में बेहद ही जहरीला लग रहा था। वार्ड में सांप घुसने की खबर जैसे ही वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजनों को लगी तो एकाएक हड़कंप मच गया। हालांकि स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने व्यवस्था को तत्काल संभाला और वार्ड में भर्ती मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया।

 

कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. विवेक शर्मा ने बताया कि अस्पताल के जनरल वार्ड में एक सांप के घुसने की सूचना मिली थी। तत्काल मरीजों को अन्य वार्ड में शिफ्ट कराने के बाद फॉरेस्ट सहित नेशनल पार्क की रेस्क्यू टीम को सांप होने की सूचना दी गई। तब तक वार्ड के बाहर सांप की निगरानी करने के लिए कर्मचारी तैनात किए गए थे।

 

नेशनल पार्क के SDO अनिल सोनी ने बताया कि कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में निकला सांप कोबरा प्रजाति का था जो अत्यधिक जहरीला होता है। इसकी लंबाई भी 6 फीट के तकरीबन थी जिसे रेस्क्यू टीम के सदस्य नरेंद्र ओझा और दाता राम आर्य के द्वारा रेस्क्यू कर लिया गया। कोबरा सांप को अब सुरक्षित नेशनल पार्क में छोड़ दिया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!