शिवपुरी। शिवपुरी के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नौकरी कला में बीते गुरुवार को एक सांड अज्ञात कारणों के चलते 60 फीट गहरे खाली कुएं में गिर गया। बीते गुरुवार को गिरे कुएं में सांड को आज शनिवार विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा उसे कुएं में से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
ग्रामीणों ने देखा कुएं में सांड
नोहरी कला गांव में स्थित माता और हनुमान जी के मंदिर पर भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। भागवत सुनने आए ग्रामीणों ने जब कुएं में देखा तो उसमें एक सांड पड़ा हुआ मिला। सांड को कुएं में गिरने की सूचना ग्रामीणों के द्वारा जिला प्रशासन सहित नगर पालिका को दी। लेकिन गुरुवार से आज शनिवार के बीच कोई भी प्रशासन का नुमाइंदा सांड के रेस्क्यू करने नहीं पहुंचा। जिसके बाद ग्रामीणों ने विश्व हिंदू परिषद सहित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से सहयोग की मांग की।
बाल्टी से पहुँचाया खाना
वार्ड 1 के पार्षद राजकुमार पाल ने बताया कि गुरुवार को गिरे सांड को खाने पीने की व्यवस्था रस्सी बाल्टी के माध्यम से कर रहे हैं वह और अन्य ग्रामीण गुरुवार से ही उसे कुएं में चारा डाल देते थे इसके साथ ही रोटी सहित बाल्टी में भर कर पानी उस तक पहुंचा रहे थे जिससे वह जिंदा रह सके।
चंदा इकट्ठा कर बुलाई क्रेन
ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद सहित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रस्सों के सहारे सांड को कुएं में से बाहर निकालना चाहा लेकिन अधिक वजन के होने के कारण प्रयास असफल रहा। मौके पर उपस्थित विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री विनोद पुरी ने बताया की कार्यकर्ताओं ने नंदी की रक्षा के लिए चंदा इकट्ठा किया। जिसके बाद मौके पर क्रेन को बुलाया गया। क्रेन की मदद से गौ-रक्षक दीपक गोस्वामी और रोहन 60 फीट गहरे कुएं में उतरे, जहां उनके द्वारा रस्सों की मदद से सांड को बांधा गया। फिर उसे क्रेन की मदद से कुएं में से बाहर सुरक्षित निकाला गया।






Be First to Comment