शिवपुरी। शिवपुरी के बस स्टैंड पर एक युवक से अज्ञाूत बदमाशों ने लूट कीे वारदात को अंजाम दिया। बदमाश युवक से दो हजार रूपए व मोबाइल लूटकर ले गए। युवक अपनी ससुराल आया था और यहां से वापस अपने घर भटनावर जा रहा था।
दिलीप कुशवाह पुत्र नंदलाल कुशवाह निवासी ग्राम भटनावर ने बताया कि 4 जून को दोपहर के समय बस स्टैंड के पीछे बाथरूम करने के लिए गया हुआ था तभी वहां पर दो आदमी आ गए और पूछा कि तुम्हारेू पास माचिस है। जिस पर मैंने उनको माचिस दे दी। उसके बाद पीछे से 4 लोग आए और उन्होंने दोनों हाथ पकड़ लिए और मेरी जेब में रखा मोबाइल फोन लूटकर ले गए और जेब में रखे 2 हजार रूपए भी लूटकर ले गए। मैंने उक्त लोगों का पीछा किया लेकिन वह आटो में बैठकर भाग गए। घटना के बाद युवक थाने पहुंचा और एक आवेदन दिया।






Be First to Comment