Press "Enter" to skip to content

सचिव नेहा तिवारी मुख्यालय से लापता : चुनाव प्रत्याशी नो ड्यूज के लिए हो रहे परेशान / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शिवपुरी के करैरा की ग्राम पंचायत दबरा दिनारा से आ रही है यहां ग्राम पंचायत सचिव अपने मुख्यालय से हमेशा लापता रहती है। वहीं अब पंचायत आ गए है और प्रत्याशियों को नोड्यूज देना जरूरी है। प्रत्याशी नो ड्यूज के लिए ग्राम पंचायत के मुख्यालय के चक्कर काट रहे हैं लेकिन वहां पदस्थ सचिव नेहा तिवारी हमेशा लापता रहती है। मामले को लेकर नेहा तिवारी की शिकायत कलेक्टर को की है।

पंचायत चुनाव में उतर रहे प्रत्याशियों ने बताया कि ग्राम पंचायत दबरा दिनारा की सचिव नेहा तिवारी 2 जून से पंचायत में नहीं आ रही है। पंचायत सचिव के न आने पर जनपद पंचायत करैरा के सीईओ को कई बार फोन लगाए लेकिन कोई हल नहीं निकला यहां तक कि उन्होंने फोन रिसीव ही नहीं किया। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने बताया कि उन्हें नोड्यूज के लिए परेशान होना पड़ रहा है। अब नामांकन पत्र दाखिल करने की भी आखिरी तारीख भी नजदीक आ रही है। नोड्यूज के बाद भी अनेक फारमेलिटी होती है वह भी पूरी करनी होती है लेकिन पहले नोड्यूज जरूरी है। मामले को लेकर कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!