Press "Enter" to skip to content

प्रेमी से झगड़ा : इंजीनियरिंग छात्रा ने काटी हाथ की नस, लड़के के परिजनों ने दी थी दूर रहने की धमकी / Shivpuri News

शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत आने वाली संजय कॉलोनी में एक 20 वर्षीय नवयुवती ने अपने हाथ की नस काट ली। नवयुवती इंजीनियरिंग की छात्रा है। बताया जाता है कि युवती का अपने प्रेमी से झगड़ा हो गया था और लड़के के परिजन उसके घर धमकाने आ गए थे। इसी बात पर से उसने अपनी हाथ की नस काट ली। फिलहाल युवती को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। फिजिकल थाना पुलिस ने युवती के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है।

बॉयफ्रेंड के परिजनों ने घर आकर धमकाया
शिवपुरी में संजय कॉलोनी की रहने वाली 20 साल की युवती ने बताया कि वह इंजीनियरिंग की छात्रा है। वह पिछले काफी सालों से पड़ोस के रहने वाले लड़के से बातचीत करती थी। जब इसका पता राहुल के घर वालों को लगा तो उन्होंने घर पर आकर उसे व उसके परिजनों को धमकाया साथ ही उससे कहा कि वह फोन पर बात करना छोड़ दें। युवती ने बताया कि युवक उसका बॉयफ्रेंड है और काफी समय से वह बॉयफ्रेंड से फोन पर बात करती रहती थी। युवती ने बताया कि शुक्रवार को उसका बॉयफ्रेंड नशे में उसके घर के सामने से उसे गालियां देते हुए निकला। वह शराब के नशे में था। जिसके चलते उसने उसे फोन पर संपर्क करना चाहा, लेकिन फोन उसके पिता ने उठाया और उससे बोला कि वह उसके लड़के से बात ना करे यह उसके लिए बेहतर होगा।

पीड़िता ने बताया कि थोड़ी देर बाद ही युवक का परिजन मेरे घर आ गया और उससे बात करने के लिए धमकाया। उनका धमकाना मुझे पसंद नहीं आया और परिवार हुई बदनामी के कारण मैंने नस काट ली। फिजिकल थाना प्रभारी का कहना है युवती के बयान लिए हैं साथ ही मेडिकल भी कराया है। जांच जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!