Press "Enter" to skip to content

भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक 5 जून को / Shivpuri News

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी शिवपुरी की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन 5 जून को किया जा रहा है। यह बैठक होटल पीएस में सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि बैठक में जिला भाजपा संगठन प्रभारी केशव सिंह भदौरिया, भाजपा प्रदेश मंत्री एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

बैठक में सासंद, मंत्री, विधायक, मंत्री दर्जा प्राप्त, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व विधायक, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा के जिला पदाधिकारी, भाजपा मंडल प्रभारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष, मोर्चा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, जिलासंयोजक मौजूद रहेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!