Press "Enter" to skip to content

रात में घर में सोए हुए युवक को सांप ने काटा, झाड़-फूंक के चक्कर में गई जान / Shivpuri News

शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सुमेढ़ से है जहां गुरुवार की रात घर में सोए हुए ​एक 20 वर्षीय युवक को जहरीले सांप ने काट लिया जिससे युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना बैराड़ थाना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटनाक्रम की जानकारी के अनुसार मृतक युवक आकाश पुत्र परमू जाटव उम्र 20 वर्ष निवासी सुमेढ़ रात में अपने घर में सो रहा था तभी रात के करीब 12 बजे उसे किसी जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद युवक के परिजन युवक को लेकर झाड़-फूंक के चक्कर में पड़े रह जिसके चलते युवक की रात करीब 2:30 मौत हो गई। मामले में बैराड़ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!