Press "Enter" to skip to content

रेनू राठौर निवासी काली माता मंदिर के पास ने लगाई फांसी, पुलिस जुटी मामले की जांच में / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत काली माता मंदिर के पास से हैं यहां हम आपको बता दें कि 22 साल की युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है बताना होगा कि युवती ने अपने घर पर ही फांसी लगा ली जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार रेनू राठौर पिता राजू राठौर उम्र 22 साल निवासी काली माता मंदिर थाना फिजिकल ने आज सुबह अपने घर पर फांसी लगा ली जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई बताना होगा कि रेनू के पिता मजदूरी का कार्य करते थे जिसके चलते सुबह अपनी मजदूरी के लिए निकल गए थे और मां प्याज़ भरने के लिए गई थी तभी तीन बहने अकेली घर पर थी, रेनू की दो छोटी बहन है दोनों बहने घर पर कुछ काम कर रही थी तभी रेनू ने फांसी लगा ली बताना होगा कि रेनू तीनों बहनों में सबसे बड़ी है और दो छोटी बहनें हैं दोनों बहनों ने जब बड़ी दीदी को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा तो पड़ोसियों को बुलाया पड़ोसियों ने रेनू के शव को उतारा और जिला चिकित्सालय लेकर आए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

बताना होगा कि रेनू के पिता राजू राठौर ने पड़ोसी के ही युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं रेनू के पिता ने बताया कि उसकी बेटी का 8 साल से किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और रेणु के पिता ने कई बार उनके परिवार से भी बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने साफ तौर से मना कर दिया था हालांकि पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!