शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के मझेरा गांव में बदमाशों ने एक मकान की दुकान में छेद कर दिया और 3.60 लाख कीमत के साेने-चांदी के जेवर और 50 हजार नगदी रुपए चुराकर ले गए। दूसरे घर की पाटौर उठाकर चोरी को अंजाम दिया है। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। मझेरा गांव में रामदयाल (63) पुत्र रामरतन ओझा और बब्बी 35 पुत्र दौलतसिंह गुर्जर के घर बदमाश 31 मई की रात घुस गए। रामदयाल व बब्बी ने बताया कि वह खाना खा पीकर घर के बाहर सो गए थे। सुबह 7 बजे उठे और घर के अंदर देखा तो सामान बिखरा मिला। रामदयाल ने बताया कि बक्सा में रखे चांदी के एक किलो बजनी कड़े, तीन पाव करधौनी, चांदी का गुच्छा, चांदी की तोड़ियां, एक अंगूठी, अलमारी से तीन तौले का मंगलसूत्र, एक तौले का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, पांच ग्राम बजनी झुमकी, पांच ग्राम डुलिया तथा 50 हजार रुपए गायब मिले। बदमाश अलमारी वाली जगह से दीवार में छेद करके घर में घुसे थे। कुल 5 तौले से अधिक सोना, 2 किलो चांदी, 50 हजार नगदी चोरी चला गया है।
पड़ौसी की पाटौर में पटिया उठाकर घुसे बदमाश रामदयाल के पड़ोसी बब्बी गुर्जर के घर की पाटौर से पटिया उठाकर बदमाश अंदर घुसे। बब्बी गुर्जर ने बताया कि बदमाश एक तौले का मंगल सूत्र, एक मंगल सूत्र रोज पहनने वाला, पांच ग्राम की झुमकी, 250 ग्राम की तौडिया, चांदी 250 ग्राम की करधौनी चोरी चली गई है।
पड़ौसी की पाटौर में पटिया उठाकर घुसे बदमाश रामदयाल के पड़ोसी बब्बी गुर्जर के घर की पाटौर से पटिया उठाकर बदमाश अंदर घुसे। बब्बी गुर्जर ने बताया कि बदमाश एक तौले का मंगल सूत्र, एक मंगल सूत्र रोज पहनने वाला, पांच ग्राम की झुमकी, 250 ग्राम की तौडिया, चांदी 250 ग्राम की करधौनी चोरी चली गई है।

दीवार में छेद करके 3.60 लाख का सोना-चांदी व 50 हजार नगदी पार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News





Be First to Comment