शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले शक्तिपुरम खुडा में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर अवस्था में महिला को मेडीकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार सीमा पत्नी धर्मसिंह 26 वर्ष निवासी शक्तिपुरम कॉलोनी ने आज घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया है। महिला की हालत बिगड़ते देख परिजन उसे अस्पताल लेकर आए जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए महिला को मेडीकल कॉलेज रैफर कर दिया है। महिला ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया इसका अभी पता नहीं चल सका है।






Be First to Comment