Press "Enter" to skip to content

कियोस्क बैंक संचालक पिता पुत्रों के साथ दबंगो ने की जमकर मारपीट,वीडियो हुआ वायरल,घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद / Shivpuri News

शिवपुरी में अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि सरेआम लोगों के साथ मारपीट की घटनाएं अब आम हो चुकी हैं.
जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में मुख्य बाजार में स्थित कियोस्क बैंक संचालक पिता पुत्रों से मारपीट का एक ताजा मामला सामने आया है,जहां कियोस्क बैंक संचालक पिता पुत्रों के साथ कार और बाइकों पर सवार होकर आए 8 बदमाशों ने डंडों और लोहे के सरिए से जमकर मारपीट कर दी. वहीं इस दौरान बदमाशों ने दुकान में भी जमकर तोड़फोड़ कर फोटोकॉपी मशीन लैपटॉप कैमरा मोबाइल आदि दुकान में रखा सामान तोड़ फोड़ दिया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो दुकान में लगे सीसीटिवी कैमरे में कैद हो गया.मारपीट का लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

मनी ट्रांसफर को लेकर हुआ विवाद
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकित‌ उर्फ मोनू गोयल बैराड़ नगर के मुख्य बाजार में यूको बैंक के पास कियोस्क बैंक और स्टेशनरी की दुकान करता है। बुधवार की शाम करीब 8:00 बजे बैराड़ निवासी सुनील रावत और उसके साथी दुकान पर आए और बोले खाते में पैसे ट्रांसफर कराना है। जिस पर मोनू गोयल ने कहा कि सर्वर डाउन है पैसे ट्रांसफर नहीं हो सकते हैं. इसी बात को लेकर विवाद हुआ और फिर सुनील और उसके साथियों ने कियोस्क बैंक संचालक मोनू गोयल,उसके भाई हेमंत व अमित और पिता मोहनलाल गोयल पर हमला कर डंडे और लोहे के सरिए से चारों पिता पुत्रों की जमकर मारपीट कर दी.

पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

घटना की रिपोर्ट फरियादी अंकित उर्फ मोनू गोयल ने हमराह अपने भाई हेमंत,अमित और पिता मोहनलाल गोयल के साथ बैराड़ थाना पहुंचकर दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने सुनील रावत,
विजय रावत,दौलत रावत,रुपेश रावत,राहुल रावत, गौरव रावत चंद्रशेखर रावत,धर्मेंद्र रावत के खिलाफ धारा 458,323,294,
506,427 और 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!