शिवपुरी। शिवपुरी के कोलारस अनुविभाग के ग्राम भाटी में पति-पत्नी में आपस में पैसों को लेकर झगड़ा हो गया जिसमें गुस्साए पति ने सल्फास की गोलियों का सेवन कर लिया पति को उसकी मां ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार जारी है। भाटी गाँव के रहने वाले 25 वर्षीय केशव लोधी पुत्र विष्णु लोधी की शादी कुछ वर्षों पहले प्रियंका लोधी से हुई थी। केशव लोधी ने बताया कि वह ड्राइवरी का काम करता है उसकी पत्नी प्रियंका उससे खर्चे के लिए पैसों की मांग कर रही थी और उसके पास फिलहाल पैसे थे नहीं जिसके चलते उसने अपनी पत्नी को पैसे देने से मना कर दिया जिससे बाद उसकी पत्नी झगड़ने लगी।
पत्नी ने कही जेवर बेचने की बात बढ़ा झगड़ा
केशव लोधी का कहना था उसकी पत्नी पैसों के लिए घर में रखे जेबरों को बेचने पर आमादा हो गई थी तो उसने पत्नी से जेबरों को वापिस ले लिए जिसके बाद उसकी पत्नी ने उसे बुरीभली सुना दी जिससे उसका मन को काफी पीड़ा हुई और उसने आवेश में आकर घर में रखी सल्फास की गोलियों को खा लिया। जिससे बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी उसकी मां ने उसे शिवपुरी लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।






Be First to Comment