शिवपुरी. खबर शिवपुरी से है यहाँ हम आपको बता दें कि आज शिवपुरी शहरी क्षेत्र में आचार संहिता लागू हुई है चुनाव की अटकलों के बीच लगी आचार संहिता के बीच आज जितनी भी गाड़ियों पर राजनीतिक नाम लिखे हुए थे और हूटर लगे हुए थे उन पर आज कार्रवाई की गई है वहीं नंबर प्लेटो को हटाया गया है और हूटर भी हटाए हैं बताना होगा कि कल से यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.
सरकारी संपत्तियों पर लगे बैनर पोस्टर सड़कों पर रखे सामान पर भी की गई कार्रवाई बताना होगा कि यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव अपनी टीम के साथ बाजारों में उतरे और जितनी भी सरकारी संपत्ति है उन पर बैनर पोस्टर लगे हुए थे उनको हटाया गया वही लगातार राजनीतिक नाम का नंबर प्लेटों पर उपयोग हो रहा था उनको भी हटाया गया है आज संकेतिक कार्य किया गया है वही कल से इन पर चालानी कार्रवाई भी की जाएगी.
बताना होगा कि आज माधव चौक चौराहे पर चार नंबर प्लेटों को हटाया गया वही दो गाड़ियों पर से हूटर हटाए गए
बताना होगा की अस्पताल चौरहे पर जूस की दुकान पर पुलिस ने चालान ठोका ,जूस की दुकान पर गन्ने की मशीन बाहर रखी हुई थी , और सड़क पर कचरा डला हुआ था, अभी भी लगातार कार्रवाई जारी हैं.
कार्रवाई के दौरान कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह,अपर कलेक्टर, एसपी राजेश सिंह चंदेल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया,एसडीओपी अजय भार्गव, एसडीएम गणेश जयसवाल, सीएमओ शैलेश अवस्थी, यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव,सुनील खेमरिया कोतवाली टीआई, विकास यादव देहात टी आई, कृपाल सिंह राठौर फिजिकल टीआई एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा.






Be First to Comment