Press "Enter" to skip to content

15 दिन पहले 16 साल की नाबालिंग का हुआ था अपहरण, पुलिस ने किया दस्तयाब / Shivpuri News

शिवपुरी. पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय प्रवीण भूरिया के मार्ग दर्शन एवं एस.डी.ओ.पी. जी.डी शर्मा के मार्ग दर्शन में थाना मायापुर पुलिस द्वारा 15 दिवस पूर्व से अपहृता नाबालिग बच्ची उम्र 16 साल को दस्तयाब किया गया है. फरियादी निवासी ग्राम पडोरा दिनांक 15.5.22 को अपनी नाबालिग बच्ची उम्र 16 साल के अपहरण की रिपोर्ट की थी रिपोर्ट पर से प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिया गया दौरान विवेचना कल दिनांक 31.5.22 को अपहता को दस्तयाब किया गया है प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है उक्त अपहता की दस्तयाबी में थाना प्रभारी मायापुर हरीशंकर शर्मा एवं उनकी टीम सउनि अजय पटेल ,प्र.आर.नरेश आर.विक्रात शर्मा , सर्वेश शर्मा ,चन्द्रभान सिंह महिला आर 754 गायत्री एवं सायबर सैल से आर जलज रावत की सराहनी भूमिका रही है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!