Press "Enter" to skip to content

चोरी की बाईक से कर रहे थे अवैध शराब की तस्करी, कोलारस पुलिस ने धर दबोचे / Shivpuri News

कोलारस। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल द्वारा संपूर्ण शिवपुरी जिले में अवैध शराब तस्करों व वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे धर पकड़ अभियान के तहत बुधवार को कोलारस पुलिस ने 3 वाहन चोरों को चोरी की बाईक के साथ 60 लीटर अवैध व 10 लीटर जहरीली शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार कोलारस नगर निरीक्षक मनीष शर्मा को मुखविर से सूचना मिली कि 3 व्यक्ति अवैध शराब को खफाने भडौता मार्ग से कोलारस हाईवे निकलने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया व कोलारस एसडीओपी विजय यादव के मार्गदर्शन में टीआई मनीष शर्मा ने भडौता बाईपास पर वाहन चैकिंग पॉइंट लगाकर संदिग्ध वाहनों की पतारसी करना शुरू किया। इस दौरान रामपुर की ओर से तीन युवक एक संदिग्ध बाईक से भडौता बाईपास की ओर आते दिखे, जो कि बाईक पर दोनों साइडों पर अवैध शराब से भरी दो कट्टियां टांगें हुए थे, पुलिस को देख तीनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन कोलारस पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचकर उनके कब्जे से 60 लीटर अवैध एवं 10 लीटर जहरीली शराब व एमपी 33 एम एक्स 4248 नंबर की चोरी की बाईक जो कि वर्ष 2021 में कोलारस थाना क्षेत्र के रामपुर गांव से चोरी की गई थी, आदि वरामद कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपियों के खिलाफ शिवपुरी जिले के विभिन्न पुलिस थानों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं।

शराब तस्करों को दबोचने में इनकी रही सराहनीय भूमिका

आरोपियों को गिरफ्तार करने में नगर निरीक्षक मनीष शर्मा, एएसआई रामसिंह भिलाला, प्र आर भूपेंद्र तोमर, मुकेश इंदौरिया, अवतार परिहार, आर प्रभजोत सिंह, हरिओम, सौरव पचौरी आदि पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!