शिवपुरी. खबर शिवपुरी के ग्राम कमलपुर थाना पिछोर से हैं यहाँ हम आपको बता दें कि युवक अपने गांव में लकड़ी काट रहा था तभी अचानक टाकी उचक्कर उसके सिर में लगी और युवक गंभीर घायल हो गया.
जानकारी के अनुसार इंद्र लोधी पुत्र लखन लोधी निवासी कमलपुर उम्र 29 साल थाना पिछोर ने बताया कि वह अपने गांव कमलपुर में लकड़ी काट रहा था तभी टांकी उचक्कर उसके सिर में लग गई जिससे युवक गंभीर घायल हो गया बताना होगा कि युवक का 3 साल का बच्चा भी है और युवक को गंभीर हालत में पिछोरअस्पताल लेकर गए जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जहां उसका उपचार जारी है.






Be First to Comment