Press "Enter" to skip to content

जिला पंचायत अनारक्षित तो नगर पालिका हुई अनारक्षित महिला / Shivpuri News

जिला पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को आरक्षण हो गया है। जिला पंचायत के लिए पद ओबीसी महिला से अनारक्षित हो गया है। वहीं नगर पालिका शिवपुरी का पद पिछले आरक्षण (2019) का अनारक्षित महिला ही रहा। पिछले चुनाव में यह सीट ओबीसी के लिए आर
क्षित थी। हालांकि नया आरक्षण लागू होने के पहले तक यहां पर अनारक्षित महिला अध्यक्ष पद था जो वही रहा। अब आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद से अब उम्मीदवार खुलकर सामने आएंगे। हालांकि चुनावों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद से ही इंटरनेट मीडिया पर कई लोग दावेदारी की ताल ठोक रहे हैं। वहीं भाजपा और कांग्रेस दोनों में ही नेताओं ने लाबिंग करना शुरू कर दी है। अध्यक्ष पद की उम्मीद कर रहे प्रत्याशियों ने अपने-अपने लिए वार्ड भी तलाशने शुरू कर दिए हैं। अभी जिन नेताओं की दावेदारी सामने आ रही है उसमें कोई भी महिला नेत्री नहीं है। यानी शिवपुरी नगर पालिका चुनाव में नेता अपनी अर्धांगिनी को खड़ा कर पर्दे के पीछे पूरा चुनाव खुद लड़ेंगे। भाजपा में अध्यक्ष पद के लिए अभी से दर्जनभर दावेदार तैयार हैं जबकि कांग्रेस की बात करें तो तीन-चार दावेदार ही सामने आए हैं। अन्य नगर परिषदों में पोहरी अनारक्षित रही है। वहीं रन्नाौद ओबीसी महिला सीट हो गई है। खबर लिखे जाने तक शेष नगर परिषदों में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।

दावेदारी के लिहाज से भाजपा में ज्यादा रस्साकशी देखने को मिल रही है। नगर पालिका के उपाध्यक्ष रहे भानू दुबे काफी समय से अध्यक्ष पद की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि इनका वार्ड दूसरे आरक्षण में चला गया है और अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए दूसरा वार्ड तलाशना होगा। साथ ही आंतरिक विरोध भी झेलना होगा। जितेंद्र जैन गोटू भी प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। पार्टी से जुड़े लोगों की मानें तो उनकी ओर से भी तैयारियां चल रही हैं। हालांकि वे जिला पंचायत में भी दावेदारी कर सकते हैं। एक नाम भाजपा की ओर से सिंधिया समर्थक राकेश गुप्ता का भी आ रहा है। वहीं उपाध्यक्ष हेमंत ओझा भी पिछले लंबे समय से अध्यक्ष पद की इच्छा रखे हुए हैं। इसके अलावा भाजपा की ओर से अशोक ठाकुर, दिलीप मुदगल भी टिकट की दावेदारी में शामिल हैं। वहीं कांग्रेस की बात करें तो जो मुख्य नाम अब तक सामने आए हैं उनमें मोहित अग्रवाल, जिनेश जैन, एपीएस चौहान शामिल हैं। महिला सीट होने के बाद भी किसी महिला नेत्री ने दम से दावेदारी पेश नहीं की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!