Press "Enter" to skip to content

महंत पर सांड का हमला, ग्वालियर रैफर / Shivpuri News

खनियांधाना।‎ खनियांधाना नगर में आवारा सांड‎ लोगों पर जानलेवा हमला कर रहे हैं।‎ 28 मई की शाम मंदिर से पूजा करके‎ लौट रहे महंत पर अचानक हमला‎ कर दिया। गर्दन में सींग लगने से‎ महंत गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।‎ हालात को देखते हुए वेंटीलेटर पर‎ भर्ती रखकर इलाज किया जा रहा है।‎ जानकारी के मुताबिक माता मंदिर‎ के माता मंदिर के महंत रामजीलाल‎ शर्मा (60) निवासी खनियांधाना‎ 28 मई की शाम पूजा करके घर लौट‎ रहे थे। किले के सामने आवारा सांड‎ ने अचानक उठाकर पटक दिया।‎ गर्दन में सींग लगने से रामजीलाल ‎ गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों‎ ने आनन फानन में खनियाधाना ‎ ‎अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर‎ हालत को देखते हुए ग्वालियर ले‎ गए, जहां वेंटीलेटर पर भर्ती रखकर ‎इलाज चल रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!