शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के कोटा गांव में किसान के घर से अज्ञात बदमाश सोने-चांदी के जेवर और 21 हजार रु. चुराकर ले गए हैं। परिवार के सदस्य सिद्धेश्वर मेला देखकर रात 12:30 बजे लौटे थे। खाना खाने के बाद सभी सदस्य खुले में सो गए। चोर घर में कब घुस आए, किसी को भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फरियादी गुरुदेव सिंह (59) पुत्र दीदार सिंह सिख निवासी ग्राम कोटा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 28-29 मई की दरम्यानी रात परिवार सिद्धेश्वर मेला देखने गया था। रात 12:30 बजे घर पहुंचे और खाना खाकर हम सभी बाहर खुले में सो गए। कमरों के दरवाजों में ताले नहीं लगाए थे। सुबह 5 बजे नींद खुली और जलते बल्ब बंद करने कमरों में गया तो सामान बिखरा मिला। पत्नी रूपेंदर कौर को जगाया। पत्नी की सोने की दो चूडियां, दो जोड़ी बालियां, चार अंगूठी, 17 हजार रु. कैश और बहू इंद्रजीत कौन के कमरे से एक जोड़ी झुमकी, तीन जोड़ी पायलें, शादी में आई सालू की बहू की एक जोड़ी सोने की बाली और 4500 रु. नगद चोरी चला गया। बेटी आकाशदीप का भी सामान चोरी गया है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 457, 380 भादवि के तहत केस दर्ज कर लिया है।

मेला देखकर आए और सो गए घर के बाहर, उधर चोरों ने कर दिया हाथ साफ / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News





Be First to Comment