Press "Enter" to skip to content

भभूत खिलाकर महिला से छेड़छाड़:डेढ़ लाख भी मांगे, मानसिक हालत खराब होने पर झाड़फूंक कराई / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी के PSQ लाइन की रहने वाली महिला ने मंदिर के पुजारी पर भभूती के साथ नशीली दवा खिलाकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस अधीक्षक से की है। शिकायत लेकर पहुंची महिला ने बताया कि वह PSQ लाइन में रहती थी। महिला ने बताया कि उसके पति के अन्य महिला के साथ नाजायज संबंध थे। इसी बात के चलते वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थी।

 

पीड़ित महिला ने बताया कि जब वह बीमार रहने लगी तो उसके पति ने उसे एक मंदिर पर जाकर झाड़-फूंक कराने की बात कही। पति का कहना था कि अगर वह झाड़-फूंक करा लेगी तो सही हो जाएगी। जब पति के कहने पर मंदिर के पुजारी से झाड़-फूंक कराने गई तो मंदिर के पुजारी के द्वारा उसे भभूती के साथ में मिलाकर कुछ नशीला पदार्थ दिया जाने लगा जिससे उसका मानसिक संतुलन और बिगड़ गया। इस बीच पुजारी भभूती खिलाने के बाद उसका हाथ भी पकड़ लेता था और मंदिर जाने पर उसके साथ छेड़छाड़ करता था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!