शिवपुरी। जेसीआई शिवपुरी स्वर्णा द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन जेसी प्रियंका शिवहरे जोन डायरेक्टर एस एम ए के निज निवास पर किया गया जिसमे पत्रकारों को फूल माला एवं स्मृति चिन्ह भेट कर नागरिकों की भलाई के लिए सम्मानित किया गया जिसमे अध्यक्ष आशु अग्रवाल द्वारा कहा गया की पीड़ित , शोषित व असहाय व्यक्तियों की आवाज बुलंद करने वाले सभी पत्रकार बंधुओ का हम आभार व्यक्त करते है । एवं जेसी प्रियंका शिवहरे द्वारा कहा गया की लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ को सशक्त करते हुए , देश के विकास में अपनी भूमिका का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रहे में उन सभी पत्रकार बंधुओ को धन्यवाद देना चाहूंगी जो निरंतर अपनी पत्रकारिता से देश और सरकार को जागरूक करते है एवं सभी पत्रकार बंधुओ ने अपने विचार व्यक्त किए एवं जेसीआई शिवपुरी स्वर्णा की सराहना की। की वह आगे भी इसी तरह निरंतर काम करते रहे हम आपका सहयोग करते रहेंगे जेसीआई शिवपुरी स्वर्णा द्वारा सैमुअल दास पत्रिका ब्यूरो चीफ, श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष राजू यादव, फास्ट समाचार से अजय राज सक्सेना, दैनिक जागरण से नेपाल सिंह बघेल , पुष्पांजलि टुडे ब्यूरो चीफ अनिल कुशवाह एवं जनक सिंह रावत , सुदर्शन टुडे से रानू लोधी , एवं राजधानी तक से आरती जैन जी को सम्मानित किया गया जिसमे जोन डायरेक्टर एस एम ए जेसी प्रियंका शिवहरे , अध्यक्ष जेसी आशु अग्रवाल, सचिव जेसी रश्मि गोयल , जेसी रिजवाना खान , जेसी तनुजा गर्ग, जेसी अंजना अग्रवाल, जेसी रुचि मंगल, जेसी संध्या अग्रवाल, जेसी नीतू जैन एवं समस्त जेसीआई शिवपुरी स्वर्णा के सदस्य उपस्थित रहे । अंत में जेसी रश्मी गोयल द्वारा सभी पत्रकार बंधुओ का आभार व्यक्त किया । जिसमे जेसी प्रियंका शिवहरे एवं जेसी नीतू जैन का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

जेसीआई शिवपुरी स्वर्णा द्वारा किया गया पत्रकार सम्मान समारोह / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News





Be First to Comment