Press "Enter" to skip to content

जनसुनवाई में पहुंची 90 वर्ष की वृद्ध महिला, बोली—पति, बहू, बेटा व नाती करते हैं मारपीट, नहीं देते खाना, घर से भी निकाला / Shivpuri News

शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में आई वृद्ध महिला लक्ष्मी पत्नी भजनलाल जाटव 90 वर्ष निवासी वाचरौन तहसील पिछोर ने बताया कि उसका पति, बहू, बेटे नाती परेशान करते हैं। उसकी मारपीट करते हैं। मामले को लेकर पहले भी थाने में शिकायत की थी उस समय पुलिस ने समझाईश और एक पंचनामा भी बनवाया था। लेकिन कुछ समय बाद फिर से वहीं सिलसिला शुरू हो गए। मेरे कई दिनों तक खाना नहीं दिया जाता था, गर्मियों में भूख व प्यास में मरती रही हूं। जब मैंने कहा कि इस घर पर मेरा भी अधिकार है तो पति व बहू—बेटे नाती ने कहा कि तुम्हारा यहां कुछ भी नहीं है और धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया। वहीं मुझे मायके से मिली 20 बीघा जमीन की धोखे से रजिस्ट्रीमे रे पति ने करवा ली। इसलिए मामले में कार्रवाई की जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!