Press "Enter" to skip to content

साहब…! पड़ौसी नहीं दे रहा रास्ता, कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार से लेकर सीएम हेल्पलाइन तक लगाई गुहार, नहीं हो रही सुनवाई / Shivpuri News

शिवपुरी। मंगलवार को आयोजि जनसुनवाई में शालिगराम पुत्र बृजलाल जाटव निवासी बगेधरी अब्बल थाना करैरा ने बताया कि वह पिछले 6—7 महीने से परेशान है। उसे निकलने के लिए रास्ता नहीं दिया जा रहा है। मामले को लेकर कलेक्टर से लेकर एसडीएम, तहसीलदार से भी शिकायत की। शिकायत पर पटवारी आया लेकिन वह भी बिना कोई कार्रवाई किए चले गए। इसके बाद सीएम हेल्पलाइन भी लागई जिस पर बताया कि जिस जगह से आप रास्ता मांग रहे हो उस जगह पर सालिगराम की फसल खड़ी है। फसल की कटाई हो जाने के बाद रास्ता मिल जाएगा। लेकिन फसल कटे भी काफी समय हो गया है और अभी तक उसे रास्ता नहीं मिला है। इसलिए मुझे रास्ता दिलवाया जाए जिससे आने—जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!