Press "Enter" to skip to content

वार्ड 8 से अनिल कुशवाह, साहब सिंह कुशवाह, भारत गौतम बिगाड़ेंगे पार्टी प्रत्याशियों का गणित @Sunil Rajak

सुनील रजक शिवपुरी. नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है वहीं सभी प्रत्याशियों को भी चुनाव चिन्ह मिल चुका है वहीं सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी ताल ठोकते हुए नजर आ रहे हैं वार्ड़ो में भी प्रचार प्रसार जोरों पर है बताना होगा कि इसी क्रम में नगर पालिका वार्ड नंबर 8 में भी कई प्रत्याशी अपनी दावेदारी दिखा रहे हैं वहीं कुछ लोगों को पार्टी से टिकट मिला है तो कुछ लोगों ने बगावत कर निर्दलीय मैदान में उतरने का फैसला किया है तो वहीं कुछ लोगों ने अपने फार्म वापस लिए हैं बताना होगा कि इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने बगावत करने वाले लोगों को 6 साल तक निष्कासित करने का फैसला लिया है. अब यह तो चुनाव बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि किस को निष्कासित किया जाता है. और किस को शामिल किया जाता है माना जाता है कि यह तो एक राजनीतिक तंत्र है. और राजनीति का हिस्सा है. वहीं कुछ निर्दलीय प्रत्याशी ऐसे भी हैं जो पार्टी के बिल्कुल खासम खास है लेकिन निर्दलीय मैदान में है तो वहीं कुछ लोगों ने डर से अपने फार्म खींच लिए हैं. सूत्रों की माने तो कई निर्दलीय प्रत्याशी भी पार्टी के सपोर्ट वाले प्रत्याशी हैं.

वार्ड नंबर 8 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हैं प्रदीप शर्मा, भारत गौतम उतरे मैदान में निर्दलीय

वार्ड नंबर 8 से प्रदीप शर्मा दो बार पार्षद रह चुके हैं वहीं वार्ड नंबर 8 से उन्हें फिर से पार्टी ने एक मौका दिया है. अब वह भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर अपना चुनाव लड़ रहे हैं और प्रचार-प्रसार करने में जुट गए हैं. वहीं भारत गौतम भी निर्दलीय मैदान में उतर चुके हैं उन्होंने भी पार्टी से टिकट की मांग की थी लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया वहीं प्रदीप शर्मा का गणित भारत गौतम बोट काटकर बिगाड़ सकते हैं. पार्टी के टिकट के आधार पर प्रदीप शर्मा भी इस बार बाजी मार सकते हैं.

कांग्रेस से मुकेश दीक्षित उर्फ़ पप्पन को मिला है टिकट, वहीं साहब सिंह कुशवाह मैदान में

कांग्रेश से मुकेश दीक्षित उर्फ पप्पन को मिला है टिकट वही वह कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में अपनी ताल ठोक रहे हैं बताना होगा कि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जगमोहन सिंह सेंगर के नेतृत्व में पप्पन चुनाव लड़ रहे हैं वहीं उनका कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं है लेकिन वार्ड नंबर 8 से किंग ऑफ वार्ड के नाम से जगमोहन सिंह सेंगर जाने जाते हैं पूर्व में भी निर्दलीय प्रत्याशी पर उन्होंने अपना हाथ रखा था जिन्होंने जीत हासिल की थी.

अनिल कुशवाह निर्दलीय उतरे मैदान में साहब सिंह कुशवाह को देंगे टक्कर, पार्टी प्रत्याशी के भी काटेंगे टिकट

बताना होगा कि अनिल कुशवाह ने भी टिकट की मांग की थी लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया वहीं अब वह भी निर्दलीय मैदान में उतर चुके हैं यहां हम आपको बता दें कि दोनों ही प्रत्याशी पार्टी प्रत्याशियों को टक्कऱ देंगे, कुशवाह समाज का वोट बैंक वार्ड नंबर 8 में अत्यधिक है बताना होगा कि अनिल कुशवाह भी इस दौड़ में बराबर टक्कऱ दे सकते हैं.

अनिल कुशवाह प्रदीप शर्मा भारत गौतम है पड़ोसी

आस पास ही रहने वाले निर्दलीय प्रत्याशी अनिल कुशवाह भारतीय जनता पार्टी से प्रदीप शर्मा वहीं निर्दलीय भारत गौतम आपस में ही पड़ोसी हैं वहीं आसपास का वोट बैंक भी यह सब आपस में काट सकते हैं.

कांग्रेस से मुकेश दीक्षित उर्फ पप्पन, निर्दलीय साहब सिंह कुशवाह भी आपस में है पड़ोसी

आस पास ही रहने वाले काग्रेस प्रत्याशी मुकेश दीक्षित उर्फ पप्पन एवं निर्दलीय प्रत्याशी साहब सिंह कुशवाह भी आसपास रहने वाले पड़ोसी हैं वहीं यह भी आसपास के वोट बैंक को प्रभावित कर सकते हैं बताना होगा कि जगमोहन सिंह सेंगर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भी आसपास ही निवास करते हैं.

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जगमोहन सिंह सेंगर का है वार्ड में दबदबा

बताना होगा कि पिछले नगरीय निकाय चुनाव में पार्टियों के प्रत्याशियों को मात देकर जगमोहन सिंह सेंगर ने अपने प्रत्याशी को फतेह हासिल कराई थी. जगमोहन सिंह सेंगर ने अपना हाथ निर्दलीय प्रत्याशी के ऊपर रखा था. इसके बाद पार्टी के प्रत्याशियों को पछाड़कर निर्दलीय प्रत्याशी ने अपनी जीत वार्ड नंबर 8 से हासिल की थी इसी कारण पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जगमोहन सिंह सेंगर का वार्ड में दबदबा कहा जाता है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!