शिवपुरी। बामौरकलां के भरसूला गांव में 13 साल का बालक पानी पीने कुएं पर गया था। कुएं में गिरकर डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक सतेंद्र (13) पुत्र फूलसिंह अहिरवार निवासी ग्राम भरसूला की कुएं में डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सतेंद्र अहिरवार सुबह 9 बजे कुएं की तरफ गया था। वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाशना शुरू किया। कुएं पर चप्पल देखीं। आठ से दस फीट पानी से भरे कुएं में तलाश की तो शव निकल आया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीएम कराकर मर्ग कायम कर लिया है।

कुएं पर पानी पीने गए नाबालिग की डूबने से मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>





Be First to Comment