Press "Enter" to skip to content

23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News

शिवपुरी। विद्युत लाइनों और उपकेंद्रों में मेंटीनेंस कार्य के चलते 23 अगस्त को शिवपुरी शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति अलग-अलग समय पर बंद रहेगी। बिजली कंपनी ने फीडरवार प्रभावित क्षेत्रों और कटौती का समय जारी किया है।

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 33/11 केवी बालाजीधाम उपकेंद्र के 11 केवी हाउसिंग बोर्ड, कत्थामिल और एसएएफ फीडर बंद रहेंगे। इसके चलते मेडिकल कॉलेज, तात्याटोपे नगर, ठकुरपुरा, द्वारिकापुरी कॉलोनी, न्यू दर्पण कॉलोनी, कत्थामिल के आसपास का क्षेत्र, नौहरी-बछौरा, तुलसी कॉलोनी और न्यू जज कॉलोनी-कठमई सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

वहीं दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक 33/11 केवी डाक बंगला उपकेंद्र के हॉस्पिटल, न्यूब्लॉक, खुड़ा, जलमंदिर, कमलागंज, कोर्ट और विवेकानंद फीडर पर विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। इस दौरान नबाव साहब रोड, कोर्ट रोड, बजरंग कॉलोनी, चंद्रा कॉलोनी, हाथीखाना, गांधी पार्क, न्यूब्लॉक, आर्य समाज रोड, टेकरी, शक्तिपुरम खुड़ा, नई पुलिस लाइन, गौतम विहार, कीजरीधाम कॉलोनी, नक्षत्र गार्डन के आसपास, शास्त्री कॉलोनी, जलमंदिर, मीट मार्केट, बैंक कॉलोनी, बाबू क्वार्टर, नवग्रह मंदिर, कलेक्टर आवास, तहसील क्षेत्र, विवेकानंद, पुराना टोलटैक्स और डीजे साहब की कोठी सहित आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

इसके अलावा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 33 केवी फूड पार्क के अंतर्गत आने वाले फूड पार्क-1, फूड पार्क-2 और 11 केवी इंडस्ट्रियल एरिया फीडर बंद रहेंगे। इससे फूड पार्क, इंडस्ट्रियल एरिया बड़ोदी, माधव नगर, गणेश कॉलोनी, नबाव साहब मनियर पार्क, वर्मा कॉलोनी, टोगरा रोड, आईटीबीपी गेट के सामने, राइन मार्केट, राघवेंद्र नगर, बड़ा गांव और बड़ौदी सहित संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित शटडाउन के समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। मेंटीनेंस कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!