Press "Enter" to skip to content

पूर्व नपाध्यक्ष सांवलादास गुप्ता की पुण्यतिथि पर की गई निर्धन निराश्रितों की सेवा / Shivpuri News

शिवपुरी- अपने समय में नगर पालिका शिवपुरी के अध्यक्ष का दायित्व निभाने वाले स्व. सांवलदास गुप्ता की छठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर नगर के माधवचौक चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंचकर गरीब, निर्धन, निराश्रितों की सेवा करने का कार्य सांवलदास गुप्ता परिवार के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम स्थानीय होटल वनस्थली में स्व.सांवलादास गुप्ता के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उपस्थितजनों के द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तत्पश्चात यहां पूर्व नपाध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाह भी मौजूद रहे जिन्होंने स्व.सांवलदास गुप्ता के जीवन को लेकर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्व. सांवलदास गुप्ता परिवार के जिला उपाध्यक्ष भाजपा राकेश गुप्ता सहित दीपक गोयल, भरत श्रीवास्तव लालाजी, मदन देशबारी पूर्व पार्षद, मुकेश जैन, रमेश गुप्ता, भरत प्रदीप शर्मा, रामजी रजक, मुकेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, आनंद गुप्ता, करुणा अग्रवाल, सुमित गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, अमन गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, रितिक गर्ग युवा नेता आदि सहित अन्य लोग शामिल रहे। इस दौरान हनुमान मंदिर में मौजूद वृद्धजनो, निर्धन, निराश्रितों को भोजन कराकर सेवा का अनुकरणीय कार्य किया गया। इसके साथ ही मंगलम् भवन पहुंचकर वृद्धाश्रम में भी वृद्धजनों को भोजन कराया गया।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!