Press "Enter" to skip to content

भारतीय संस्कारों की पहचान है भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी : आईजी गिरीश कुमार / Shivpuri News

भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी का दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित

शिवपुरी। यदि सेवा और संस्कृति की पहचान कहीं देखने को मिलती है तो इसके लिए भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के अनुकरणीय कार्यों को देखकर यह प्रतीत होता है कि वाकई यह संस्था भारतीय संस्कारों की अमिट पहचान के रूप में पहचानी जाती है, सेवा और समर्पण के साथ किए गए कार्य हमेशा लोगों के हृदय में स्थान रखते है और भारतीय संस्कृति को संस्कारों के रूप में घर-घर तक अपने सेवा कार्यों से पहुंचाने का जो कार्य यह संस्था कर रही है वह वाकई अन्य संस्थाओं के लिए भी प्रेरणादायी है। यह बात सीआरपीएफ सीआइएटी संस्थान के आईजी गिरीश कुमार शर्मा ने स्थानीय होटल उदयविलास पैलेस में आयोजित समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के नवीन दायित्व ग्रहण समारोह कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए कही।

 

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सीआरपीएफ सीआईएटी संस्थान के कमाण्डेट सुरेश यादव रहे जबकि कार्र्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष युगल गर्ग ने की, शपथ विधि अधिकारी के रूप में प्रांतीय महासचिव सुधीर अग्रवाल सहित मंच पर कार्यक्रम संयोजक इंजी. पवन जैन, संस्था के कॉर्डिनेटर हेमंत ओझा व संस्था के वर्तमान अध्यक्ष संजीव जैन कैपीटल, सचिव गणेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुकेश मित्तल एवं निवृत्तमान अध्यक्ष अनीता सिंह भी मंचासीन रही।  शाखा सचिव गणेश धाकड़ ने वर्ष 2021-22 में पूरे वर्ष किए गए सामाजिक सेवाकार्यों का विवरण सभी के सम्मुख प्रस्तुत किया। प्रांतीय अध्यक्ष युगल गर्ग ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में शाखा के द्वारा 2021-22 पूरे वर्ष किए गए कार्यों की प्रति संतोष व्यक्त किया एवं भविष्य और बेहतर करने की आशा व्यक्त करते हुए सभी के द्वारा प्रदान किए गए सहयोग व सम्मान के प्रति कृतज्ञता व आभार व्यक्त करते हुए आगामी वर्ष 2022-23 के लिए निर्वाचित पदाधिकारियों को दायित्व ग्रहण हेतु कार्यवाही प्रारंभ करने का अनुरोध किया।

तदोपरांत प्रांतीय महासचिव सुधीर अग्रवाल ने नवीन अध्यक्ष संजीव जैन, सचिव गणेश धाकड़ एवम कोषाध्यक्ष सुकेश मित्तल एवम नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित शाखा अध्यक्ष श्री संजीव जैन ने कहा भविष्य में और ज्यादा ऊर्जा के साथ परिषद की मूल भावना सेवा,संकल्प, संस्कार के क्षेत्र में कार्य करने का प्रयास करेंगे। अपने संबोधन में सभी के प्रति आभार व धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भारत विकास परिषद् के सिद्धांतो व मूल्यों को स्थापित करने में पूरे मनोयोग, तन, मन व धन से निरंतर प्रयास करने का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम का सफल संचालन तरूण अग्रवाल व खुशबू जैन के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन संस्था कोषाध्यक्ष सुकेश मित्तल के द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न समाजसेवी संस्था के पदाधिकारी व सदस्यगण आदि मौजूद रहे।

इस दौरान संस्था के नवीन अध्यक्ष संजीव जैन कैपीटल के द्वारा अपने कार्यकाल में एक स्थाई प्रोजेक्ट पर कार्य किए जाने पर बल दिया गया और उसे सभी साथियों के साथ मिलकर पूर्ण किया जाएगा ऐसा आश्वासन सदन किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!