शिवपुरी। शहर के न्यू ब्लॉक क्षेत्र में कार की टक्कर को लेकर हुए विवाद के बाद युवक द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, ललित उर्फ सोनू गोयल निवासी न्यू ब्लॉक ने बताया कि 8 मार्च को दोपहर करीब 4:30 बजे अग्रवाल धर्मशाला के सामने उनकी खड़ी गाड़ी में कपिल तिवारी ने टक्कर मार दी थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी।
रात करीब 8:30 बजे कपिल तिवारी कार क्रमांक DL7CG5803 से सोनू की दुकान के पास पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान उसने पिस्टल निकालकर दो फायर कर दिए, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद आरोपी मौके से कार लेकर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







Be First to Comment