Press "Enter" to skip to content

शिक्षक कल्याण लोधी हत्याकांड में 10 हजार की इनामी महिला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। थाना भौंती पुलिस ने शिक्षक कल्याण लोधी हत्याकांड में फरार चल रही 10 हजार रुपये की इनामी महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के मार्गदर्शन और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में भौंती थाना पुलिस को यह सफलता मिली।

जानकारी के अनुसार 2 दिसंबर 2025 को फरियादी अमित लोधी निवासी ग्राम ऊमरीकला ने थाना भौंती में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका चचेरा भाई कल्याण लोधी और अनिल लोधी स्कूल से पढ़ाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम गणेशखेड़ा वेयरहाउस के पास पुराने मामले में राजीनामा को लेकर आरोपी मुरारी लोधी, रामजीलाल लोधी, नाहर सिंह, प्रदीप दुबे, सविता लोधी निवासी ऊमरीकला तथा जितेंद्र उर्फ कल्ला लोधी निवासी सिल्लारपुर ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी।

आरोप है कि इसी दौरान मुरारी लोधी ने कट्टे से गोली मार दी, जिससे शिक्षक कल्याण लोधी गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 377/25 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसी क्रम में 8 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने फरार चल रही आरोपी सविता लोधी (38) निवासी ग्राम ऊमरीकला को गिरफ्तार कर न्यायालय पिछोर में पेश किया।

सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम भदौरिया, चौकी प्रभारी खोड़ उपनिरीक्षक कुसुम गोयल, सउनि संजय भगत, प्रधान आरक्षक अभयराज सिंह, आरक्षक रवि शर्मा, दुर्गाविजय रावत और बन्टी उमरैया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!