शिवपुरी: कोतवाली पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों की छवि धूमिल करने के लिए शहर में पोस्टर लगाने वाले आरोपियों का किया पर्दाफाश, आरोपी किए गिरफ्तार.
8 जून को कोतवाली पुलिस को बाबूलाल नरवरिया निवासी शांति नगर कॉलोनी थाना फिजीकल शिवपुरी पद कार्यवाहक वनपाल वन परिक्षेत्र शिवपुरी ने बताया की शिवपुरी DFO सुधांशु यादव वन मण्डलाधिकारी वन मण्डल की छवि धूमिल करने हेतु शहर के विभिन्न स्थानों विवेकानंद टोलटेक्श, वाणगंगा, करबला, दो बत्ती, फोरेस्ट रेंज मे भदैया कुण्ड क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति द्वारा पोस्टर लगाए गए है. जिसमें वन मण्डलाधिकारी के विरूद्ध अमर्यादित शब्द एवं अनर्गल टिप्पणिया लेख की गई है. कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।
एसपी अमन सिंह राठौड़ ने बताया की पुलिस टीम द्वारा शहर में लगे सीसीटीव्ही कैमरे चैक किए जिसमें से करबला एवं आईटीआई तिराहे के सीसीटीवी कैमरों से ज्ञात हुआ कि घटना करने वाले तीन आरोपी है. जो पोस्टर चिपकाते हुए दिखाई दिए जिनकी पहचान करने शहर में वीडियों फुटेज के माध्यम से जानकारी प्राप्त की गई जो फुटेज में दिख रहे तीन व्यक्तियों में से दो की पहचान शौकत अली वन रक्षक शिवपुरी एवं प्रभुदयाल शर्मा वन रक्षक शिवपुरी के रूप में हुई, दोनों आरोपियों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि दोनों आरोपियों ने रेंजर कृतिका शुक्ला द्वारा दिए गए पोस्टरों को शहर में चिपकाया है एवं पोस्टर चिपकाने के लिए एक अन्य साथी रमेश शर्मा निवासी पुरानी शिवपुरी भी उनके साथ रहा हैं. जो प्रकरण में तीनों आरोपी शौकत अली, प्रभूदयाल शर्मा एवं रमेश शर्मा से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपिया रेंजर कृतिका शुक्ला की तलाश जारी हैं. प्रकरण में तीनों आरोपियों ने बताया कि रेंजर कृतिका शुक्ला ने डीएफओ सुधांशु यादव का ट्रांसफर करवाने व बदनामी करने के आशय से इस तरह के पोस्टर रेंजर कृतिका शुक्ला के कहने पर शहर में लगाए है। प्रकरण में विवेचना से धारा 509, 120बी भादवि का इजाफा किया गया है। प्रकरण में डीएफओ सुधाशु यादव ने अपने कथन में बताया है कि रेंजर कृतिका शुक्ला कोलारस रेंज में पदस्थ थी तो उनके द्वारा की अनियमितताओं के कारण उन्हें निलंबित किया गया था एवं जिसकी विभागीय जाँच विभागीय स्तर पर चल रही है एवं रेंजर कृतिका शुक्ला को कोलारस से हटा कर उनके स्थान पर रेंजर श्रुति राठौर की पदस्थापना की थी. तब से ही रेंजर कृतिका शुक्ला लगातार मनगंढ़त आरोप लगाती रही है एवं उनके द्वारा पूर्व में भी बदनाम करने हेतु कई बार मीडिया में ऐसे बयान दिए गए है।
इनकी रहीं सराहनीय भूमिकाः
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि सुमित शर्मा, सउनि महेन्द्र कुशवाह, प्रआर0 15 रघुवीर पाल, प्रआर0 142 नरेश यादव,, प्रआर. 711 भानवती मरावी, आर. 206 भूपेन्द्र यादव, आर. 978 टिंकू सिंह, आर. 285 राहुल, आर. 709 शिवांशु यादव की विशेष भूमिका रही।

DFO सुधांशु यादव को बदनाम करने शहर में रेंजर कृतिका शुक्ला ने लगवाए पोस्टर, रेंजर कृतिका शुक्ला फरार, रेंजर श्रुति राठौर को दिया था प्रभार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment